फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनी प्रदेश की पहली ई-यंत्रा लैब

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनी प्रदेश की पहली ई-यंत्रा लैब

Thu, 03 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनी प्रदेश की पहली ई-यंत्रा लैब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और आईआईटी बांबे द्वारा प्रायोजित ई-यंत्रा लैब स्थापित की गई। इसका उद्घाटन बुधवार को संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रदेश की एकमात्र लैब है जिसको आनलाइन प्रशिक्षण लेकर संस्थान के शिक्षकों द्वारा स्थापित किया गया जिसके कारण संस्थान को संबंधित विषय में बहुत अधिक बढ़ावा मिलेगा। हमारे विद्यार्थी संस्थान की लैब में ही प्रशिक्षण ले सकेंगे। इससे पहले इसके प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता था।
आईआईटी बाम्बे और रोबोटिक्स लैब के प्रभारी प्रो. कवि कार्य ने आनलाइन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का जो संस्थान हमारे तय मानकों पर खरा उतरता है, उनको ही आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है। हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक मात्र यूआईईटी संस्थान ने तय किए गए नियमों का पूरा किया और 6 महीने का सफल प्रशिक्षण लिया। ई-यंत्रा लैब के प्रभारी नफीस अहमद के नेतृत्व में सह प्रभारी मनीष कुमार, पारूल सोढ़ी, शिवानी चौहान ने इलेक्ट्रानिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में इस ई-यंत्रा लैब को स्थापित किया। कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और आईआईटी बांबे की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर मुनीष गुप्ता, रीटा दहिया, निखिल मारीवाला, कृष्णा पाण्डे, कृति, एकता, शिखा, अनुज मोदगिल, हरिकेश पपोसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------------
पीजी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग फीस जमा न कराने वालों को मौका
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक ऐसे विद्यार्थी जो अपनी काउंसिलिंग फीस नहीं जमा करवा सके थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने का एक ओर मौका दिया है। आवेदक काउंसिलिंग फीस को जमा करवाकर 8 अगस्त तक विभिन्न विभागों में दाखिला ले सकते हैं। प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार विद्यार्थी कांउसिंलिंग फीस जमा करवा विभागों में खाली पड़ी सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को दिशा- निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
विश्वविद्यालय के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम 10 को
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। छात्रों ने अगर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया है और विभिन्न विभागों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी नहीं है तो इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 10 अगस्त को सभी नए विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के आडिटोरियम हॉल में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी 46 विभागों के नए विद्यार्थी भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी विद्यार्थियों को खेल, कला, संस्कृति, पुस्तकालय, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा सहित अनेक विषयों के बारे में विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्य संस्कृति व सुविधाओं के बारे में ट्यून-अप करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed