{"_id":"596e57404f1c1b6b168b4635","slug":"71500403520-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से प्रभावित लोगों को डीएलएसए देगा आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से प्रभावित लोगों को डीएलएसए देगा आर्थिक सहायता
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ प्रभावित लोगों को डीएलएसए देगा आर्थिक सहायता
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। लाभपात्र की पहचान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कोर ग्रुप बनाया गया है। यह ग्रुप बाढ़ प्रभावित लोगों की पहचान करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के कार्यालय में सभी जरूरी दस्तावेज देगी। उन्होंने बताया कि ग्रुप में सिविल जज सीनियर डिवीजन डा. नंदिता कौशिक, डा. सुरेश सहोता, डा. श्याम सुंदर अरोड़ा, डा. पीके सोनी, एडवोकेट अशोक राणा, एडवोकेट जसविंद्र कश्यप, एडवोकेट सुदेश कुमारी, एनजीओ के दो सदस्य जयभगवान सिंह व ज्ञानचंद सचदेवा को शामिल किया गया हैं। कोर ग्रुप की रिपोर्ट के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थी के आवेदन हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला को भेजेंगी।