{"_id":"595a8e5a4f1c1b42588b4719","slug":"71499106906-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों के 15 पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाईन जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों के 15 पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाईन जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
प्रदेश में सात विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सोमवार को पहली मेरिट लिस्ट ऑनलाइन जारी की। इसके साथ ही प्रदेशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के आईटी सेल ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व विभागों के लिए एक यूनिवर्सिटी लॉग इन व पासवर्ड विभागों को जारी किया। इस लॉग इन से सभी पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालयों व विभागों के लॉग इन आईडी पर भेज दी गई है। इसके साथ ही पहली काउंसिलिंग में जिन विद्यार्थियों को प्रदेश के विश्वविद्यालयों व विभागों में सीट अलॉट हुई है उन्हें ऑनलाइन अलाटमेंट लेटर भी भेज दिया गया। इस तरह से विभाग के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन मेरिट लिस्ट की सूचना उपलब्ध हो गई। विभागों में एडमिशन कमेटी की ओर से विद्यार्थियों की दस्तावेजों की जांच कर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा रहा है। आईटी सेल के इंचार्ज प्रो. सुनील ढींगड़ा ने बताया कि मेरिट लिस्ट को कोई भी विभाग, रैंक, रोल नंबर व विद्यार्थियों नाम से जेनरेट कर सकता है। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए काउंसिलिंग में 7177 वैध लॉगइन के जरिए विद्यार्थियों ने आवेदन किया। 6375 विद्यार्थियों ने फीस भरकर पहली काउंसलिंग में भाग लिया। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई तक पहली काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थी फीस भर सकेंगे।
------------------------------
इन पाठ्यक्रमों के लिए जारी हुई लिस्ट
विश्वविद्यालय के एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र व एमए हिन्दी, एमकॉम, एलएलएम, एमपीएड, एमपीइएस, एमबीए दो वर्षीय, एमए इतिहास, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए भूगोल व एमएससी भूगोल, एमए जेएमसी, एमए मास कम्यूनिकेशन व एमएससी मास कम्यूनिकेशन, एमए सोशोलॉजी व एमए समाज कार्य, एमए साईकोलॉजी, एमए अप्लाईड साइकोलॉजी व एमएससी साइकोलॉजी सहित विभिन्न विषयों के लिए दाखिले पहली मेरिट लिस्ट के साथ शुरू हो गए हैं।
---------------------
लॉग इन आईड से अलाटमेंट लेकर विभाग पहुंचें विद्यार्थी
प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी है व पहली काउंसिलिंग में च्वाइस भरी है उन्हें निर्धारित च्वाइस के आधार पर सीट अलाट कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार विद्यार्थी अपने पंजीकृत लॉग इन से अलाटमेंट लैटर लेकर 5 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को दाखिले के समय अपने सभी दस्तावेज के साथ एडमिशन कमेटी के सम्मुख प्रस्तुत होना है।
विज्ञापन
----------------
दूसरी काउंसलिंग का चरण 7 जुलाई से
दूसरी काउंसलिंग का चरण 7 जुलाई से शुरू होगा, 7 व 9 जुलाई के बीच में विद्यार्थियों को अपनी च्वाइस देनी होगी। 11 जुलाई को दूसरी लिस्ट डिस्प्ले होगी, 11 से 13 जुलाई के बीच में विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को रिपोर्ट करना होगा और इसी दौरान उनके दस्तावेजों की जांच कर उन्हें दाखिला मिलेगा। प्रो. ढींगडा ने बताया कि 13 जुलाई को ही दूसरी काउंसिलिंग में खाली पड़ी सीटों का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड होगा। काउंसिलिंग के तीसरे चरण में 15 से 17 जुलाई के बीच आवेदकों को अपनी च्वाइस देनी होगी। 19 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध होगी। 19 से 21 जुलाई के बीच विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की जांच करवानी होगी व उसके बाद उन्हें दाखिला मिलेगा। अगर विभागों में सीटे खाली बचती हैं तो सभी पाठ्यक्रमों में 25 जुलाई को फिजिकल उपस्थिति होगी व 28 जुलाई को फिजिकल उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। 20 जुलाई से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में कक्षाएं प्रारंभ होंगी।