फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   7 injured in road accident at Kurukshetra

Haryana: ट्रक की टक्कर से पलटी वॉल्वो बस, सात लोग हुए घायल; नेशनल हाईवे-44 पर हुआ हादसा

Mon, 08 Dec 2025 02:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 02:21 PM IST
सार

नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक की टक्कर से एक बस पलट गई। इस हादसे में सात लोगों के घायल होने की जानकारी है। 

विज्ञापन
7 injured in road accident at Kurukshetra
ट्रक की टक्कर से पलटी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक की टक्कर लगने से एक बस पलट गई, जिसमें सवार सात से आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक को गंभीर चोटें आई हैं। सड़क हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। चंडीगढ़ डिपो की वॉल्वो बस दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रही थी, जिसमें 28 यात्री सवार थे। बस सवारी लेने के लिए नेशनल हाईवे के पिपली चौक पर रूकी थी कि तभी कुरुक्षेत्र की ओर से पिपली पहुंचे एक ट्रक ने बस को सीधी टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई और सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सवारियों को बस से बाहर निकाला। घायल सात से आठ सवारियों को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी गई जबकि एक व्यक्ति को अधिक चोटें थी, जो एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हुआ। 
विज्ञापन


आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। परिचालक भूप सिंह ने बताया कि बस रूके हुए महज कुछ सेकेंड ही हुए थे तभी ट्रक चालक ने बस को सीधी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बस में सवार सभी सवारियों की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed