फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज पर इनेलो नेताओं ने की निंदा

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज पर इनेलो नेताओं ने की निंदा

Tue, 16 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज पर इनेलो नेताओं ने की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। उनका निर्णय सभी को मंजूर है। आगामी चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी तथा प्रधानमंत्री पद पर बसपा प्रमुख मायावती आसीन होंगी। ये बातें इनेलो पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी ने कहीं। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा ने भी विचार रखे। मुलतानी ने कहा कि पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने कुरुक्षेत्र जिले को प्रदेश कार्यकारिणी में सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के अलावा पिहोवा के विधायक जसविंदर सिंह संधू को उपाध्यक्ष एवं पीएसी मेंबर बनाया है। वहीं शेर सिंह बड़शामी को अनुशासन समिति का चेयरमैन तथा सरदार बूटा सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिले से 5 लोगों को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इनेलो प्रमुख, प्रदेशाध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला का आभार व्यक्त किया। जिला प्रधान ने दावा किया कुुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा सीटें जीत कर इनेलो की झोली में डालेंगे और लोकसभा सीट जीत कर मायावती को प्रधानमंत्री बनाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पार्टी प्रमुख ने छात्र विंग इनसो को भंग कर रखा है, लेकिन इनसो से जुड़े जो छात्र प्रत्यक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वे व्यक्तिगत तौर पर इस आंदोलन में शामिल हैं। एक प्रश्न के उत्तर में मायाराम एवं अन्य नेताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात कहने का सबको अधिकार है।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव बूटा सिंह लुखी, नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बाबूराम गुप्ता,तीन बार नगर पार्षद रह चुके प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य नरेंद्र शर्मा निंदी, जयसिंह बाबकपुर, रामस्वरूप चोपड़ा, गगनजोत संधू, शहरी प्रधान विवेक मेहता विक्की, पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, लाडवा हलका प्रधान सुरेश सैनी, किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रधान रणधीर मथाना, पिहोवा के पूर्व पार्षद सुरेंद्र पप्पू, केवल कृष्ण छाबड़ा एवं सुभाष मिर्जापुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुप्रीमो ने दिया कुरुक्षेत्र जिला को सम्मान : निंदी
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र शर्मा निंदी ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला अका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ने नई कार्यकारिणी के गठन में कुरुक्षेत्र जिला को विशेष सम्मान दिया है। नई सूची में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष के अलावा पार्टी उपाध्यक्ष एवं पीएसी मेंबर और अनुशासन समिति के चेयरमैन,प्रदेश महासचिव व पांच प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जैसे 9 महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed