{"_id":"5af491e24f1c1b390a8b9256","slug":"61525977570-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावी डाक्टरों ने रिक् शा चलाकर जताया रोष, आज से शुरू होगा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावी डाक्टरों ने रिक् शा चलाकर जताया रोष, आज से शुरू होगा आमरण अनशन
Updated Fri, 11 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। पिछले एक सप्ताह से इंटर्नशिप भत्ता 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं कॉलेज के भावी डॉक्टरों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान उन्हें समर्थन देने के लिए आप नेता व कार्यकर्ता भी पहुंचे।
भावी चिकित्सकों ने जहां कड़ी धूप में रिक्शा चलाकर रोष प्रकट किया और शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की तो वहीं बुधवार को सड़कों पर झाड़ू लगाकर रोष व्यक्त किया था। वीरवार को उन्हें समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सुमित हिन्दुस्तानी ने कहा की आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों का आंदोलन पूरी तरह से जायज हैं। भावी डॉक्टरों के साथ वे भी दो दिन तक आमरण अनशन पर बैठेंगे। पार्टी के थानेसर संगठन मंत्री ओम सिंह ने कहा कि इनकी इंटर्नशिप राशि दिल्ली सरकार की तर्ज पर 15000 की जाए। उन्होंने कहा पिछले 10 सालों से बीएएमएस विद्यार्थियों की इंटर्नशिप राशि में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की। पहले भी 4500 रुपये मिलते थे और आज भी उतने ही मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को इंटर्नशिप राशि बढ़ाने के बारे में जल्द संज्ञान लेना चाहिए । धरने में आप से तरसेम गोयल , पवन शर्मा, मूल चंद, सतीश बिंदल, कर्ण शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल हुए ।