{"_id":"5a808edb4f1c1b4d588b809d","slug":"61518374619-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा और चौटाला जाटों की आड़ में फिर से प्रदेश का माहौल बिगाडने का कर रहे प्रयास : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा और चौटाला जाटों की आड़ में फिर से प्रदेश का माहौल बिगाडने का कर रहे प्रयास : सैनी
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड्डा और चौटाला जाटों की आड़ में फिर से प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का कर रहे प्रयास : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अभय चौटाला ने प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित रैलियों को रोकने की गलत परंपरा को जन्म दिया तो भविष्य में प्रदेश की जनता उन्हें भी रैलियां नहीं करने देगी। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। रामनगर में अवतार सिंह सेंखों के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हुड्डा और चौटाला मिलकर यशपाल मलिक को आगे कर जाटों की आड़ में फिर से प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन नेताओं के साथ सरकार को सख्ती से पेश आना चाहिए, जिससे कोई भी प्रदेश का माहौल खराब न कर सके। उन्होंने कहा कि गत वर्ष प्रदेश में हुई आगजनी, लूटपाट, डकैती और लट्ठबाजी की घटनाओं को प्रदेश की जनता अभी भूली नहीं है। अब फिर कुछ दबंग और भ्रामक मानसिकता के लोगों ने जनता को धमकाना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों के साथ सरकार को सख्ती से पेश आना होगा। सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार को डर कर नहीं, बल्कि डटकर उपद्रव मचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिएउ। इससे आम जनता के लिए कानून और व्यवस्था की स्थिति बरकरार रहे। यशपाल मलिक पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि मलिक अपने राजनैतिक स्वार्थ को साधने के लिए बरादरी विशेष के लोगों को गुमराह कर अपनी रोटियां सेक रहे हैं।