फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सभी घोषणाओं को किया जाएगा पूरा : बेदी

सभी घोषणाओं को किया जाएगा पूरा : बेदी

Wed, 31 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सभी घोषणाओं को किया जाएगा पूरा : बेदी
सभी घोषणाओं को किया जाएगा पूरा : बेदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि शाहाबाद क्षेत्र के लिए जो घोषणाएं की गई थीं, वह पूरी की जाएंगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी कोना ऐसा नहीं, जहां विकास कार्य न चल रहे हों। इस विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अपेक्षा से अधिक राशि दी गई है। राज्यमंत्री मंगलवार को शाहाबाद विश्रामगृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा नलवी मंडल के प्रधान गोपाल राणा तंगौर, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन रिंकू चहल खरींडवा भी मौजूद थे। राज्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के 15 फरवरी को जींद रैली के लिए चर्चा की। कहा कि सभी अपने गांवों में जींद जाने वालों की सूचि तैयार करें। पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि इनेलो और कांग्रेस घरेलू कलह में उलझे हैं। जनता ने कांग्रेस का राज देख लिया है। आने वाले चुनावों में इन दोनों पार्टियों को कुछ भी नहीं मिलने वाला। जनता की आस्था अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ है। राज्यमंत्री ने कहा कि दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार 12 साल तक की बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों के खिलाफ फांसी का प्रस्ताव लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed