फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रेलवे ने की कुरुक्षेत्र जंक्शन पर स्मार्ट कार्ड कार्ड सेवा देने की तैयारी

रेलवे ने की कुरुक्षेत्र जंक्शन पर स्मार्ट कार्ड कार्ड सेवा देने की तैयारी

Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने की कुरुक्षेत्र जंक्शन पर स्मार्ट कार्ड कार्ड सेवा देने की तैयारी
रेलवे ने की कुरुक्षेत्र जंक्शन पर स्मार्ट कार्ड कार्ड सेवा देने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
मेट्रो की तर्ज पर रेलवे मंत्रालय अब कुरुक्षेत्र जंक्शन पर भी टिकट स्मार्ट कार्ड कार्ड सेवा देगा। यह सेवा गीता जयंती के दौरान शुरू हो सकती है। इससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। यह स्मार्ट कार्ड प्री-पेड कार्ड की तरह काम करेगा। इस कार्ड में कैश डलवाया जा सकेगा। जब तक स्मार्ट कार्ड धारक के प्रीपेड कार्ड में कैश बैलेंस उपलब्ध होगा, तब तक वह यात्रा कर पाएंगे। स्मार्ट कार्ड में उपलब्ध बैलेंस से वे कहीं की भी टिकट पल भर में सकेंगे।
इसके लिए ऑटोमेटिक टिकट वैंडिंग (एटीवी) मशीनें रेलवे जंक्शन पर स्थापित की जाएंगी। रेलवे ने तीन एटीवी मशीनें कुरुक्षेत्र जंक्शन के लिए दी हैं। यह रेलवे जंक्शन पर आ भी चुकी हैं। इनमें से दो मशीनों को मुख्य द्वार पर और एक मशीन को सेक्टर-13 अर्बन एस्टेट की ओर स्थित दूसरे गेट स्थापित किया जाएगा। इन्हें जल्द इंस्टॉल करने की योजना है। इससे कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से विभिन्न जाने वाले सात हजार यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन


टिकट के लिए नहीं लगना होगा कतार में
यात्रियों को इससे टिकट लेने के लिए लंबी कतार में नहीं लगना होगा। रेलवे जंक्शन के बाहर स्वीकृति प्राप्त टिकट काउंटर पर अतिरिक्त एक रुपये देने से भी बच सकेंगे। ज्यादातर यात्री रेलवे स्टेशन की लंबी कतारों में खड़े होने से बचने के लिए रेलवे जंक्शन के बाहर बने काउंटरों पर एक रुपया अधिक शुल्क देना ज्यादा पसंद करते हैं। टिकट लेने के दौरान भीड़ की वजह से आए दिन स्टेशन पर हंगामा भी हो जाता है। कई बाद टिकट लेने ज्यादा समय लगने पर यात्रियों की टिकट तक छूट जाती है। आटोमेटिक वेंडिंग मशीन से केवल सामान्य टिकट ही मिलेंगे। प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों में अधिकतर यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा करते हैं। इसलिए इन यात्रियों को ज्यादा फायदा होगा। एटीवीएम मशीन में रेलवे का क्रिस सॉफ्टवेयर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन से खुद ही निकाल सकेंगे टिकट
आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की स्क्रीन पर यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन और यात्रा समाप्त करने वाले स्टेशन का नाम क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर ही पैसे के भुगतान संबंधी निर्देश आएंगे। स्मार्ट कार्ड या नकद में भुगतान करते ही टिकट बाहर आ जाएगी। शुरुआत में इसके लिए मशीन के पास एक कर्मचारी भी नियुक्त किया जाएगा। वह यात्रियों को इस मशीन के बारे में बताएगा।


ऐसे बनेगा स्मार्ट कार्ड
स्मार्ट कार्ड लेने के लिए यात्री को रेलवे स्टेशन पर बने टिकट काउंटर पर जाकर अपना पहचान पत्र और कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे। इसके बाद उसे एक कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसे यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज करा सकेंगे। स्मार्ट कार्ड से टिकट लेने पर लोगों को 150 किलोमीटर की दूरी पर कुछ छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed