{"_id":"59fcbd014f1c1bee688b914a","slug":"61509735681-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन कर्मचारियों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा ।
पिछले दिनों गांव मुकीमपुरा में ग्रामीणों द्वारा बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट का मामला शांत नहीं हो रहा। घटना के विरोध में बिजली विभाग की यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद कर प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग में यूनियन के प्रधान बलबीर रंगा और सचिव रणजीत ने कहा कि पुलिस के उच्च अधिकारियों ने ठोस कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया था। अब पुलिस मामले को दबाने में लगी है। इसके विरोध में सभी कर्मचारी छह नवंबर को कस्बे में रोष मार्च निकालेंगे और पुलिस थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को वादाखिलाफी के चलते जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए कुरुक्षेत्र जाएंगे। इस मौके पर मेवा सिंह, मोहन सिंह, बलदेव सिंह, विजय राणा, सुरता राम दिलबाग, सुखविंद्र सिंह,ओम प्रकाश, विजय मेहता, राजविंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।