{"_id":"597f77e64f1c1bd9148b458c","slug":"61501525990-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 4 अगस्त तक खरीदी जाएगी सूरजमुखी की फसल:डॉ. सुप्रभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 4 अगस्त तक खरीदी जाएगी सूरजमुखी की फसल:डॉ. सुप्रभा
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद।
हैफेड की एमडी डॉ. सुप्रभा दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आदेश दिए है कि कुरुक्षेत्र जिले के जिन गांवों के किसानों की सूरजमुखी की फसल अभी नहीं बिकी है, उसे हैफेड द्वारा उचित मूल्य पर 31 जुलाई की बजाए 4 अगस्त तक लाडवा व शाहाबाद की मंडियों में खरीदा जाएगा।
सोमवार को एमडी डॉ. सुप्रभा दहिया ने लाडवा और शाहाबाद मंडियों का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे के दौरान किसानों से बातचीत की और सूरजमुखी की फसल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों की समस्या को समझते हुए सूरजमुखी की फसल की खरीद 4 अगस्त तक बढ़ा दी गई है जबकि पहले 31 अगस्त तक यह फसल खरीदी जानी थी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वह अपनी फसल को सुखा कर लाएं ताकि उन्हें फसल का उचित दाम मिल सके। उन्होंने मंडी में जाकर फसल की नमी की मशीन के माध्यम से जानकारी ली। उन्होंने हैफेड के जिला प्रबंधक देवेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि जिन गांव में सूरजमुखी की फसल नहीं खरीदी है, 4 अगस्त तक उनकी सारी फसल खरीदने का प्रबंध किया जाए।
दादुमाजरा के किसान रमेश ने बताया कि उन्होंने ढाई एकड़ में सूरजमुखी की काश्त की है, वह प्रतिवर्ष सूरजमुखी की काश्त करते है। एक एकड़ में अच्छी मात्रा में उत्पादन हो जाता है, इस फसल में किसानों की लागत के अनुसार आय अधिक हो जाती है। शाहाबाद मंडी में डॉ. सुप्रभा दहिया ने किसानों से बातचीत करके खरीद का जायजा लेते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की हानि नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 18 गांव के सूरजमुखी बिक्री शेष है। इस समय अवधि में इसे खरीदा जाएगा। इस मौके पर डीआरओ डॉ. चांदी राम, डीएम हैफेड देवेंद्र सिंह, तकनीकी अधिकारी डॉ. अजीत कुंडु, एडीओ हेत राम, प्रबंधक हैफेड अनुप नैन, निरीक्षक राजेश्वर, अवतार सिंह, जयदेव, ओमप्रकाश, जगबीर सिंह मोहनपुर आदि उपस्थित थे।