फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   यूनिवर्सिटी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियो के बीच लगी होड़

यूनिवर्सिटी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियो के बीच लगी होड़

Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए  विद्यार्थियो के बीच लगी  होड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू के यूनिवर्सिटी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए होड़ सी मच गई है। कालेज में मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए 120 सीटें निश्चित की गई है, जिसमें बीएससी मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए 60 सीटें, जैव प्रौद्योगिकी की 20 और जीव रसायन की 40 सीटें निश्चित की गई है। इन्हीं 120 सीटों के लिए लगभग 700 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन दिए गए, जिनके लिए बुधवार को काउंसिलिंग रखी गई। लेकिन काउंसिलिंग समाप्त होने के बाद निकाली गई कट ऑफ लिस्ट से विद्यार्थी असमंजस में पड़ गए।
काउंसिलिंग के कोर्डिनेटर डॉ बीएल सैनी ने बताया कि कट ऑफ लिस्ट 6 वर्गों में विभाजित की गई, जिसमें हरियाणा ओपन, हरियाणा निवासी, एससी, बीसी ए, बीसी बी और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी शामिल है। हरियाणा ओपन में कट ऑफ लिस्ट बीएससी मेडिकल 96.8 प्रतिशत, जैव प्रौद्योगिकी 96 प्रतिशत और जीव रसायन 92.8 प्रतिशत पर पहुंची। हरियाणा निवासी में बीएससी मेडिकल 93 प्रतिशत, जैव प्रौद्योगिकी 93 प्रतिशत और जीव रसायन 91 प्रतिशत पर ही विराम लग गया। एससी वर्ग में बीएससी मेडिकल 85.6 प्रतिशत, जैव प्रौद्योगिकी 84.3 प्रतिशत और जीव रसायन 82 प्रतिशत पर ठहर गई। बीसी ए वर्ग में बीएससी मेडिकल 86.8 प्रतिशत, जैव प्रौद्योगिकी 86.2 प्रतिशत और जीव रसायन 85.4 प्रतिशत पर ही बंद हो गई। बीसी बी वर्ग में बीएससी मेडिकल 84.4 प्रतिशत, जैव प्रौद्योगिकी 85.8 प्रतिशत और जीव रसायन 84.4 प्रतिशत पर रुक गई। शारीरिक रूप से विकलांग विद्यार्थियों में बीएससी मेडिकल 85.2 प्रतिशत, जैव प्रौद्योगिकी 70.8 प्रतिशत और जीव रसायन 67.4 पर रुकी। डॉ बीएल सैनी ने बताया कि अगली काउंसिलिंग 12 जुलाई को रखी गई है।
विज्ञापन

----------------------
अब तक 6400 विद्यार्थी ले चुके केयू में दाखिला
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालयों और कॉलेजो में चल रहे दाखिलों के दौर में केयू अब तक 6400 विद्यार्थियों की पसंद बन चुका है। आईटी सेल के अध्यक्ष सुनील ढींगरा ने बताया कि अब तक 7700 आवेदन पत्र जमा किए गए थे, जिसमें से 6400 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार विद्यार्थियों की प्राथमिकता प्रोफेशनल कोर्सेस हैं, जिसमें से लॉ में उनकी सबसे ज्यादा रुचि दिखाई दे रही है और फिर बीएचएम, बिफर्मेसी, एमसीए की और अग्रसर है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी सिद्धांतों के विषयों के बजाए व्यावहारिक विषयों में अपनी अधिकतम रुचि प्रकट कर रहे है और अभी उन्हें इससे भी अधिक दाखिलों की उम्मीद है जिसके लिए अलग-अलग विषयों की काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed