फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   60 lakhs will be spent on Physics, Chemistry and Bio Lab

Kurukshetra News: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो लैब पर खर्च होंगे 60 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
60 lakhs will be spent on Physics, Chemistry and Bio Lab
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों के क्षेत्र विशेष ध्यान देते हुए हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। जल्द ही बीड कालवा गांव और मंगोली जाटान गांव के सरकारी स्कूलों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो की लैब 60 लाख की लागत से स्थापित की जाएंगे, जिनके निर्माण का कार्य चल रहा है। यह जानकारी राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने दी। वे मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन रहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिजली विभाग के 10 फीडरों पर 6 करोड़ 42 लाख रुपये से विकास कार्य करवाई जा रहे हैं, इनमें बाबैन, खरींडवा, गजलाना, रामशरण माजरा, धनानी, मंगोली, बीड़ मंगोली, भूखडी गांव के फाइटर शामिल है। इसके अलावा नौ गांवों में 52 लाख रुपये से 23 नए ट्रांसफार्मर रखे जाने का कार्य किया जा रहा है, इनमें लाडवा शहर, गांव निवारसी, धनौरा जाटान, छलौंदी, सिंगपुर, बण, बणी, गिरधारपुर, बिहलोलपुर गांव शामिल है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि हलका के लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा है। इस शिकायतों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से नंबर लगाकर संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों द्वारा इन शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना होगा। इन शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, विकास शर्मा, अमरेंद्र सिंह और नरेंद्र दबखेडा, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed