फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   6 ancient coins found from the fort situated on the banks of river Saraswati

सरस्वती नदी के किनारे पर स्थित किले से मिले 6 प्राचीनसिक्के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
6 ancient coins found from the fort situated on the banks of river Saraswati
देश की प्राचीन एवं पवित्र सरस्वती नदी के किनारे स्थित यमुनानगर के गांव संधाया के एक ग्रामीण बलविंद्र सिंह को यहां पर स्थित किले से प्राचीन काल के 6 सिक्के मिले हैं। उसने सिक्कों को हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि इस किले से पहले भी कई तरह का प्राचीन सामान मिल चुका है। सिक्कों को देख कर फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये सिक्के हडप्पा कालीन या फिर सरस्वती प्राचीन सभ्यता काल के हो सकते हैं। इन सिक्कों का काल जानने के लिए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने पुरातत्व विभाग हरियाणा को पत्र लिखा है। पुरातत्व विभाग की टीम जांच करने के बाद ही इन सिक्कों का सही काल पता लगा पाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस नदी के किनारे आदिबद्री से लेकर हरियाणा राजस्थान की सीमा तक दर्जनों प्राचीन जगह हैं। इनमें भगवान पुरा, पिहोवा, कपिल मुनि मंदिर कैथल, राखीगढ़ी, बनावाली आदि शामिल हैं। अब गांव संधाया में सिक्कों के मिलने के बाद इस जगह को ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाएगा। सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह का कहना है कि अगर इस जगह की खुदाई की जाए तो इस जगह पर इतिहास से जुड़ी कुछ अन्य बातों का पता चल सकता है।
विज्ञापन

नदी के किनारे प्राचीन समय में बसते थे लोग: धुम्मन
ग्रामीण बलविंद्र सिंह की ओर से सिक्के मिलने की सूचना देने पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच शनिवार को प्राचीन किले का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान बलविंद्र सिंह ने प्राचीन किले से मिले 6 सिक्के बोर्ड के उपाध्यक्ष को सौंप दिए। उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने कहा कि सरस्वती नदी हरियाणा की सबसे प्राचीन नदी है। इस नदी से लोगों को पीने का पानी मिलता था। इसलिए नदी के किनारे ही लोग बसते थे। इसलिए प्राचीन ग्रंथों में सरस्वती नदी को सभ्यता, शिक्षा व संस्कारों की जननी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र नदी के किनारे से सिक्कों का मिलना यह साबित करता है कि इस नदी के किनारे प्राचीन समय में लोग बसते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed