फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   57 thousand withdrawn by changing ATM of female bank worker

मदद के बहाने महिला बैंक कर्मी का बदला एटीएम, निकाले 57 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
57 thousand withdrawn by changing ATM of female bank worker
शातिर ठग ने महिला बैंक कर्मी से मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदलकर अकाउंट से 57 हजार रुपये निकाल लिए। महिला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पैसे जमा कराने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने बड़ी चालाकी से एटीएम बदल दिया। आरोपी ने चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाले तथा 17 हजार रुपये की शॉपिंग की। थाना कृष्णा गेट पुलिस में शिकायत दर्ज में नीलम रानी वासी शेखों वाला मोहल्ला ने कहा कि वह दी कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक में सेवादार के पद पर नौकरी करती है। उसका भारतीय स्टेट बैंक में बचत अकाउंट है। वह अपने खाते से पैसे जमा कराने के लिए बैंक के एटीएम गई थी। जब वह खाते में एक लाख रुपये जमा करा रही थी तो एक युवक मौके पर पहुंचा, जिसने रुपये जमा कराने में उसकी मदद की। इसी दौरान आरोपी ने उसका एटीएम अपने पास रखकर उसे अपना एटीएम बदल कर पकड़ा दिया। रुपये जमा कराने के बाद वह अपने बैंक में जा रही थी। इसी दौरान उसके पास मैसेज आया कि उसके खाते से चार बार में 10-10 हजार रुपये करके कुल 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। आरोपी ने उसके खाते से 17 हजार रुपये की शॉपिंग माल से खरीदारी भी की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed