फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   56 positive cases of dengue in the district

जिले में 56 डेंगू के पॉजीटिव केस

Mon, 21 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Mon, 21 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग, पंचायतों और नगर परिषद की लापरवाही से डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक जिले में 56 डेंगू के केस पॉजीटिव मिले है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग तो केवल फॉगिंग करता है, लेकिन गांवों और शहरों में फॉगिंग करने के लिए पंचायत और नगर परिषद द्वारा स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख कर कहा जाता है कि किस गांव या शहर की कॉलोनी में फॉगिंग करवानी है, लेकिन इस बार बहुत कम गांवों और शहर की कॉलोनियों में पेट्रोल की कमी का दुुखड़ा रोतेेेे हुए बहुत कम फॉगिंग हुई है। डेंगू के केसों की बढ़ती संख्या को इसे भी माना जा रहा है, लेकिन अब उपायुक्त के आदेश के बाद पूरे जिले में फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन


डेंगू के बचाव
कई भी पानी इकट्ठा न होने दें, यदि पानी को नहीं निकाल सकते तो उसमें कोई भी तेल डाल दे जिसे पानी में तेल की परत बन जाएगी और डेंगू का लारवा वहीं मर जाएगा। हर सात दिनों के बाद खड़े पानी मेें तेल डाल देना चाहिए। इसके अलावा एंटी लारवा की दवाई भी खड़े पानी में डाल सकते है। जिससे पानी में लारवा पैदा नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में डेंगू के 56 केस पॉजीटिव मिले है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। उपायुक्त के आदेश पर पूरे जिले में फॉगिंग करवाई जा रही है।
डॉ. बीबी कक्कड़, कार्यवाहक नोडल अधिकारी, मलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed