फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   547 people were dosed on the first day of drive through vaccination

ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के पहले दिन 547 लोगों को लगाई डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
547 people were dosed on the first day of drive through vaccination
ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजनाएं पहले से ही बनाई जा रही थीं। शनिवार को ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान के तहत 547 लोगों को उनकी गाड़ी में बैठे-बैठे कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। लोगों में उत्साह देखा गया। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने ब्रह्मसरोवर पर कुरुक्षेत्र के पहले ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लोगों को उनकी सहूलियत के अनुसार कोरोना बचाव का वैक्सीन लगाने के लिए ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान का आगाज किया गया है। इस पहले ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान में लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिला है। इस पहले अभियान में 547 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है, जिसमें से 433 लोगों को कोवीशील्ड और 114 लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

बताया कि कुरुक्षेत्र में 6 अगस्त तक लोगों को कोरोना बचाव की कुल 412044 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 316094 पहली डोज और 95950 दूसरी डोज शामिल हैं। इन आंकड़ों को देखने में नजर आ रहा है कि लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं आ रहे हैं। इसलिए प्रशासन का पूरा फोकस है कि पहली डोज लगाने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर दूसरी डोज लगाई जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए दोनो डोज लगवानी जरूरी है। इसलिए संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी चाहिए। इस कार्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना विशेष शिविर लगाए जा रहे है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पहले ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान में लोगों का अच्छा असर देखने को मिला है। इस अभियान के लिए विभाग की तरफ से कोवॉक्सीन और कोविशील्ड के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। इस शिविर में कोविड-19 के उचित व्यवहार जैसे मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ सैनिटाइज करना आदि का पालन किया गया। शिविर में पंजीकरण व टीकाकरण में कृष्णा नगर गामड़ी तथा एलएनजेपी अस्पताल के स्टाफ ने अहम योगदान किया गया। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. ललित कल्सन, डॉ. रमेश सभ्रवाल, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. नीलम अरोड़ा, डॉ. प्रदीप, डॉ. कृष्ण दत्त सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed