फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   541 challans deducted for heavy vehicles for lane change

लेन चेंज के भारी वाहनों के काटे 541 चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
541 challans deducted for heavy vehicles for lane change
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस विभाग सख्त नजर आ रहा है, मगर इस सख्ती का कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। सुरक्षा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला यातायात पुलिस सड़कों पर उतरकर चालान करने के साथ जागरूक भी कर रही है। सप्ताह भर से पुलिस सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारु रूप से आवागमन के लिए भारी वाहन व गति प्रतिबंधित (निर्धारित गति सीमा), वाहन के लिए लेन ड्राइविंग (बाईं लेन) निर्धारित करने व बाईं लेन में चलने के लिए अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जागरूकता के साथ-साथ कार्रवाई भी जा रही है। एक से आठ अक्तूबर तक पुलिस भारी वाहनों लेन चेंज के 541 चालान काट चुकी है। बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन सख्ती से नहीं कर रहे हैं। वहीं पुलिस अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है। रविवार को भी जिला पुलिस की ओर से नेशनल हाईवे-44 का नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की गई। इसमें मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा चार के भाग पांच के अंतर्गत प्रत्येक भारी वाहन व गति प्रतिबंधित वाहन अपनी निर्धारित गति सीमा में बाईं लेन में वाहन न चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीएसपी यातायात डॉ. शीतल सिंह धारीवाल ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघन करने वाले वाहन चालक का चालान किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। वहीं ओवर स्पीड चलने वाले वाहन चालकों के चालान के साथ-साथ उनका लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए संबंधित अथॉरिटी को लिखकर तीन महीने के लिए सस्पेंड करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed