फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   53 students and five teachers from Jharkhand will reach NIT Kurukshetra today

Kurukshetra News: झारखंड के 53 विद्यार्थी और पांच शिक्षक आज पहुंचेंगे एनआईटी कुरुक्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
53 students and five teachers from Jharkhand will reach NIT Kurukshetra today
कुरुक्षैत्र। एनआईटी संस्थान के बाहर का दृश्य।
कुरुक्ष्सेत्र। एक-भारत-श्रेष्ठ-भारत के तहत युवा संगम कार्यक्रम के तीसरे चरण में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करने और राज्यों की संस्कृति से रूबरू होने के संगम का आयोजन आज होगा। इसमें 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एक राज्य के विद्यार्थी दूसरे राज्य की संस्कृति और खानपान समझेंगे। इसमें उच्च शिक्षा संस्थानों को पर्यटन आयोजित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में इस कार्यक्रम के तहत 25 से 30 नवंबर तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के विद्यार्थी पहुंचेंगे। उनका यहां पहुंचते ही तिलक लगाकर हरियाणवी अंदाज में स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के जुबली हॉल में आज किया जाएगा। इस युवा संगम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के विद्यार्थियों को धर्मनगरी और हरियाणवी संस्कृति को अच्छे से जानने का मौका मिलेगा, जिससे वे इसकी आध्यात्मिक जड़ों को अच्छे से पहचान पाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थानेसर विधायक सुभाष सुधा होंगे। इस संगम में विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक भी मौजूद होंगे, रांची से आने वाले 54 छात्र छात्राएं और उनके पांच शिक्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और हरियाणवी संस्कृति से रूबरू होंगे। इस दौरान उन्हें विशेष हरियाणवी व्यंजन ही परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान रांची के विद्यार्थी झारखंड की संस्कृति को दर्शाएंगे और वहीं हरियाणवीं कला एवं संस्कृति को समझेंगे और धर्मनगरी के तीर्थों का भ्रमण भी करेंगे। वहीं संस्थान के भ्रमण के साथ-साथ हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति से परिचित होने के लिए गांव अभिमन्युपुर का भी भ्रमण करेंगे और ब्रह्मसरोवर, हरियाणवी धरोहर, विज्ञान संग्रहालय, कृष्ण संग्रहालय आदि स्थानों का भी भ्रमण कराया जाएगा। इससे उन्हें कुरुक्षेत्र की संस्कृति को विस्तार से जानने का मौका मिलेगा। 28 नवंबर को राजभवन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे और वहां सांस्कृतिक आयोजनों के पश्चात विद्यार्थियों को चंडीगढ़ में सुखना झील, रॉक गार्डन, बर्ड पार्क सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल में भी विद्यार्थी पहुंचेंगे। युवा संगम के आखिरी दिन के कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद् द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें गीता की महिमा और हरियाणा की सांस्कृतिक कला का दर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed