{"_id":"69f51360e9ce4264940d6e84","slug":"5292-out-of-7983-complaints-were-resolved-in-the-camps-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-154185-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिविरों में 7983 में से 5292 शिकायतों का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिविरों में 7983 में से 5292 शिकायतों का हुआ समाधान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में शुक्रवार को समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीजीआरएएमएस और जनसंवाद की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने बताया कि जिले में अब तक समाधान शिविर में 7983 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5292 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर डिटेल जानकारी अपडेट करें, ताकि शिकायतें दोबारा ओपन न हों। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की रिमार्कस स्पष्ट न होने के कारण शिकायतों की लंबित में संख्या ज्यादा है। इनको कम करने के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।
इससे पहले चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि तय समय सीमा में आमजन की समस्याओं का समाधान करें। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक कार्य ने बताया कि सीएम विंडो से संबंधित अब तक 12098 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 11867 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि 137 शिकायतें लंबित हैं और 178 शिकायतें इन एक्शन हैं। उन्होंने बताया कि जन संवाद में 514 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें 125 इन एक्शन हैं और 93 शिकायतें ओवरड्यू हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द सोशल मीडिया ग्रीवेंस से संबंधित 76 समस्याओं का समाधान करें और उसकी एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि सीपीजीआरएएमएस से संबंधित 11 शिकायतें लंबित हैं जिसका समाधान भी समय रहते करें।
विज्ञापन
एडीसी ने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन शिकायतों को जांच रिपोर्ट के साथ तुरंत प्रभाव से रिजेक्ट करें और पोर्टल पर डाटा अपडेट करें।