फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   52 case found of corona in kurukshetra

एक पत्रकार सहित 52 मरीज कोरोना संक्रमित, 26 मरीजों को दी छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
52 case found of corona in kurukshetra
कुरुक्षेत्र में मंगलवार को 52 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले हैं, जिसके चलते जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1390 तक पहुंच चुका है। इनमें से 825 मरीज ठीक हो चुके हैं, 26 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है और फिलहाल जिले में 539 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 32812 में से 29868 सैंपल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 26 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 52 नये केस सामने आए हैं। मंगलवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 52 नए केस सामने आए हैं, जिनमें गांव झांसा से 28 वर्षीय व्यक्ति, गांव बण से 42 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, गांव उमरी से 44 वर्षीय व्यक्ति, गांव मथाना से 40 वर्षीय महिला, झांसा रोड से 38 वर्षीय महिला, गांव चनारथल से 3 वर्षीय बच्चा, गांव हरिगढ़ भौरख से 17 वर्षीय युवक, गांव नखरोजपुर से 28 वर्षीय व्यक्ति, चटठा कॉम्प्लेक्स से 40 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 7 से 45 वर्षीय व्यक्ति, कैलाश नगर से 34 वर्षीय महिला, पब्लिक हैल्थ रेस्ट हाउस से 43 वर्षीय महिला, चटठा काम्पलेक्स से 40 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 12 लाडवा से 75 वर्षीय महिला, गांव प्रलहादपुर से 25 वर्षीय व्यक्ति, भगवान नगर कालोनी से 45 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, गांव ईशरहेड़ी से 31 वर्षीय व्यक्ति, गांव अंटहेड़ी से 29 वर्षीय महिला, गांव जलखेड़ी से 6 वर्षीय बच्चा, 19 वर्षीय युवती, 11 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, गांव हरिपुर से 24 वर्षीय व्यक्ति, शंकर कालोनी से 35 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 8 से 42 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन से 43 वर्षीय व्यक्ति, एक और अन्य, 32 वर्षीय व्यक्ति, आकाश नगर से 44 वर्षीय व्यक्ति, जेपी कालोनी से 7 वर्षीय बच्चा, 4 वर्षीय बच्चा, बाखली प्लाट से 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव फूलगढ़ से 5 वर्षीय बच्चा, 53 वर्षीय महिला, फौजी प्लाट से 60 वर्षीय व्यक्ति, मिस्त्री फार्म से 41 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय महिला, जेपी कालोनी से 12 वर्षीय युवती, 8 वर्षीय बच्ची, गांव गिरधरपुर से 32 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय महिला, न्यू अनाजमंडी पिहोवा से 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव बाखली से 8 वर्षीय बच्ची, न्यू अनाजमंडी पिहोवा से 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव बुआवा से 27 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 से 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव भट्टमाजरा से 40 वर्षीय महिला, एक गांव से 75 वर्षीय व्यक्ति, आकाश नगर से 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

बाक्स कुरुक्षेत्र से 26 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें गांव कमौदा से 31 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 से 56 वर्षीय महिला, सेक्टर 3 से 58 वर्षीय व्यक्ति, गोबिंद नगर से 50 वर्षीय व्यक्ति, वशिष्ट कालोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 50 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 25 वर्षीय व्यक्ति, गमौरखेडी से 28 वर्षीय व्यक्ति, गांव संतोखपुरा से 33 वर्षीय व्यक्ति, गांव उमरी से 58 वर्षीय महिला, शाहबाद से 18 वर्षीय युवक,32 वर्षीय व्यक्ति, संतोखुपरा से 6 वर्षीय बच्ची, गांधी नगर से 65 वर्षीय महिला, गांव घराडसी से 36 वर्षीय महिला, संतराम फार्म से 28 वर्षीय महिला, लाडवा से 35 वर्षीय व्यक्ति, बजीदपुर से 75 वर्षीय महिला, गांव झांसा से 47 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय युवक, गांव लंडी से 25 वर्षीय युवती, खेडी मारकंडा से 24 वर्षीय युवक, गांव कालीरानो से 11 वर्षीय बच्ची, बुआवा से 27 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 40 वर्षीय महिला शामिल है। जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल तीन हजार लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 594 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 57 को होटल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबैन में एक पत्रकार सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव
बाबैन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबैन के डाक्टरों की टीम की कड़ी मेहनत के चलते बाबैन और महुवाखेड़ी गांव में 402 लोगों के कोरोना सैंपल लिये हैं। वहीं, बाबैन के एक पत्रकार सहित विभिन्न गांवों के कुल 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 8 लोगों को हल्के लक्षण होने पर उनके घरों में ही होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि 2 को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed