{"_id":"5bca22e6bdec22699f125e35","slug":"51539973862-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के श्री धनवंतरी कॉलेज सहित प्रदेश के 9 आयुर्वेदिक कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के श्री धनवंतरी कॉलेज सहित प्रदेश के 9 आयुर्वेदिक कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई काउंसलिंग
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आयुष विश्वविद्यालय ने कराई पहली काउंसिलिंग, उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
फोटो 44 से 47
चंडीगढ़ के श्री धनवंतरी कॉलेज सहित प्रदेश के 9 आयुर्वेदिक कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई काउंसिलिंग
- श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय ने कराई पहली काउंसिलिंग, उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
- देर सायं तक हो पाई बीएएमएस व बीएचएमएस कोर्स के लिए ऑल इंडिया की 55 सीटों पर काउंसिलिंग पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़ के श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज सहित प्रदेश भर के नौ आयुर्वेदिक कॉलेजों में बीएएमएस व बीएचएमएस कोर्स के लिए श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को पहली बार काउंसिलिंग कराई गई, जिसमें आल इंडिया श्रेणी के लिए मेरिट 506 नीट स्कोर से शुरू होकर 344 तक रही।
काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए देश भर के करीब दो हजार से अधिक विद्यार्थी पहुंचे, जिनमें उत्साह बना रहा। हालांकि काउंसिलिंग का आयोजन प्रदेश के सभी 13 कॉलेजों के लिए किया गया। चार कॉलेज को इसके लिए अनुमति नहीं मिल पाई, जिसके चलते वे काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से काउंसिलिंग सुबह 10 बजे शुरू कर दी गई, लेकिन कई कॉलेज की ओर से काउंसिलिंग कमेटी दोपहर करीब 12 बजे तक पहुंची, जिसके बाद ही काउंसिलिंग सही रूप से शुरू हो सकी। देर शाम तक ऑल इंडिया श्रेणी की 55 सीटों के लिए काउंसिलिंग पूरी हो पाई जबकि इसके बाद हरियाणा जनरल श्रेेणी के लिए हाउंसलिंग देर सायं शुरू की गई। रात करीब साढ़े सात बजे तक जहां 150 विद्यार्थियों के दस्तावेज जांचे जा सके वहीं 10 सीटों के लिए ही प्रक्रिया पूरी हो सकी। इसके बाद भी काउंसिलिंग प्रकिया जारी रही जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार देर रात तक दोनों श्रेणी की काउंसिलिंग पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि काउंसिलिंग से वंचित रहे चारों कॉलेजों ने भी अनुमति के लिए आवेदन किया था जबकि इनमें से एक कॉलेज ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था।
दो बजे तक हो पाई महज 7 सीटों पर काउंसिलिंग, विद्यार्थियों व अभिभावकों में रहा रोष
आयुष विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार कराई गई काउंसिलिंग भले ही सुबह 10 बजे शुुरू कर दी गई, लेकिन कई कॉलेज दोपहर 12 बजे तक ही पहुंच पाए, जिसके चलते काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो पाई और दो बजे तक महज 7 सीटों पर ही प्रक्रिया पूरी हो पाई। वहीं रात करीब 10 बजे तक भी काउंसिलिंग जारी रही।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन कॉलेजों को नहीं मिल सकी अनुमति
- गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज कंडेला, जींद
- नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद, बरवाला हिसार
- सेठ मुरारी लाल रासवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल चरखीदादरी
- बाबा मस्त नाथ आयुर्वेदिक कॉलेज अस्थल बोहर, रोहतक
ऐसे तो तीन दिन लगेंगे : तिवारी
काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए नागपुर से आए विद्यार्थी धनश्याम तिवारी का कहना था कि दो बजे तक महज 7 सीटों पर ही काउंसिलिंग हो पाई और ऐसे में तो आयुष विश्वविद्यालय तीन दिन भी काउंसिलिंग पूरी नहीं हो पाएगी। वे नागपुर से आए है और यहां कब तक इंतजार करना होगा, यह भी पता नहीं ।
कोई कुछ बताने को तैयार नहीं : संदीप
सोनीपत से अपने बेटे को लेकर पहुंचे संदीप दहिया का कहना था कि काउंसिलिंग में हालांकि किसी गड़बड़ी की शिकायत नहीं, लेकिन यहां कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं मेेवात से आए पवन जैन ने बताया कि व्यवस्था बेहतर, लेकिन काउंसिलिंग कब तक पूरी होगी, यह कोई पता नहीं।
नियमों के अनुसार कराई गई काउंसिलिंग : रजिस्ट्रार
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ कृष्ण कुमार जाटियान ने बताया कि काउंसिलिंग नियमों के अनुसार ही कराई गई है। यह विशेष ध्यान दिया गया है कि काउंसिलिंग में कोई गड़बड़ी व खामी न रहे। विद्यार्थियों के हर दस्तावेज को गंभीरता से जांचा जा रहा है और यहीं कारण है कि प्रक्रिया कुछ धीमी रही, लेकिन लगातार यह प्रक्रिया देर रात तक पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाए उक्त चार कॉलेजों में दाखिले के लिए बाद में कांउसिलिंग होगी।