{"_id":"5b562ef34f1c1b4e748b6a1c","slug":"51532374771-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी के दुर्व्यवहार से परेशान कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र को जड़ा ताला, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी के दुर्व्यवहार से परेशान कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र को जड़ा ताला, किया हंगामा
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 14,15
कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा आउटसोर्सिंग स्टाफ ने स्वास्थ्य केंद्र पर जड़ा ताला
- जमकर जताया रोष, आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसा। गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्लर्क पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए आउटसोर्सिंग स्टाफ व नर्सों ने ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ दिया। क्लर्क के तबादले की मांग को करते हुए जमकर नारेबाजी की और बवाल काटा। एसएमओ संदीप कुमार व सरपंच प्रतिनिधि पुनीत मल ने कर्मचारियों को शांत कर ताला खुलवाया। वहीं, पुलिस ने आरोपी क्लर्क पर केस दर्ज कर लिया है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाए कि केंद्र का क्लर्क शराब पीकर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करता है और झूठे आरोप लगाकर धमकाता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सलेंद्र कुमार, डॉ. रमेश सभ्रवाल और थाना प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मियों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। सफाई कर्मचारी विजय ने आरोप लगाया कि रात को उसकी इमरजेंसी में ड्यूटी थी। शराब पीकर क्लर्क नरोत्तमदास ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ गाली गलौज और हथापाई की। साथ आई क्लर्क की पत्नी ने भी धमकी दी कि वह अपने कपड़े फाड़कर उसे जेल भिजवा देगी। क्लर्क पहले भी कई कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार कर चुका है। शराब पीकर कभी लाइट और कभी पानी बंद कर कर्मचारियों को परेशान करता है। एक मामले में उसने नरोत्तम दास के खिलाफ गवाही दी थी। इसे लेकर ही नरोत्तम दास उसके साथ रंजिश रखता था। उसने मामले की रात में ही थाने में शिकायत कर दी थी। पहले भी कई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद भी नरोत्तम दास के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर ही कर्मचारियों ने अस्पताल का ताला जड़ा था।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज : हरबंस
झांसा थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच का जिम्मा एएसआई हरवंश लाल शर्मा को सौंपा गया है। जांच अधिकारी हरबंस लाल ने बताया कि विजय कुमार व कर्मचारियों की शिकायत पर नरोत्तमदास के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के आपसी झगड़े में परेशान हुए मरीज
स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के बीच हुए आपसी झगड़े के चलते मरीजों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। केंद्र में आई मरीज सुनीता देवी, जगीरो देवी तंगौर ने बताया कि वे दवाई लेने के लिए आई थी, लेकिन अस्पताल में ताला जड़ा होने के कारण उनको बाहर घंटो इंतजार करना पड़ा। आखिर उनको बैरंग लौटना पड़ा।
खुले दरबार में आई थी शिकायत : एसएमओ
मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन डीसी के झांसा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान सरपंच व ग्रामीणों ने क्लर्क नरोत्तमदास व नर्स शालिनी के झगड़े की शिकायत की थी। वहीं ग्रामीणों ने क्लर्क का झांसा से तबादला करने की मांग की थी। अस्पताल का माहौल न बिगड़े, इसके लिए डीसी के निर्देश पर नर्स को पांच दिन के लिए धुराला अस्पातल में डेपुटेशन पर भेज दिया है। वहीं नरोत्तमदास को 14 दिनों के लिए पिहोवा अस्पताल में भेजा है। उसके तबादले के लिए उच्चाधिकारियों को लेटर भेज दिया है।
- डॉ. सुखवीर सिंह, सीएमओ
पहले भी मिली थी शिकायत : एसएमओ
आरोपी क्लर्क नरोत्तम के खिलाफ पहले भी कई शिकायत आ चुकी है। उनमें से एक मामले की कार्रवाई के तहत उसको डेपुटेशन पर भेजा गया है।
-डॉ. संदीप कुमार, एसएमओ