फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बरसात के बाद मौसम हुआ सुहावना, उड़द मूंग की उत्पादन करने वाले किसानों की चिंता बढ़ी

बरसात के बाद मौसम हुआ सुहावना, उड़द मूंग की उत्पादन करने वाले किसानों की चिंता बढ़ी

Thu, 07 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बरसात के बाद मौसम हुआ सुहावना, उड़द मूंग की उत्पादन करने  वाले किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
बारिश से मौसम खुशगवार, कुरुक्षेत्र में साढ़े आठ एमएम बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र बुधवार सुबह हुई बारिश से पूरा दिन मौसम सुहाना रहा। दिनभर बादल छाए रहने के साथ हवा चलने से मौसम में नमी रही। इस मौसम से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद के मुताबिक कुरुक्षेत्र में बुधवार को साढ़े 8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें थानेसर में 10.5 एमएम, शाहाबाद में 4 एमएम, लाडवा में 10 एमएम, पिहोवा में 19 एमएम बारिश हुई है। इस समय बारिश की किसानों को आवश्यकता है। इससे किसान धान की रोपाई के लिए खेतों को अच्छे तरीके से तैयार कर पाएंगे और पनीरी को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा। अभी इतनी बारिश नहीं हुई है, जिससे सब्जियों को नुकसान हो। इधर मौसम में आई तरावट से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। मंगलवार रात 10 बजे से ही ठंडी हवा के झोंकों के साथ तेज आंधी चलने के साथ हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, लेकिन सुबह हुई बारिश के बाद दिनभर वातावरण खुशगवार बना रहा। हालांकि बरसात से कई जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मौसम के मिजाज के कारण रात से से ही बिजली सप्लाई की काफी समय से लिए बाधित रही। इस्माईलाबाद क्षेत्र में बरसात के कारण उड़द, मूंग व सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इस समय सूरजमुखी, उड़द व मूंग की फसल पक कर तैयार है। ऐसे में मौसम खराब होने से फसल को समेटने में लगे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान धर्म सिंह, तरसेम लाल, अनिल कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने फसल चक्र अपनाते हुए मूंग, उड़द व कुछ किसानों ने सूरजमुखी की फसल बीजा था, लेकिन पकी हुई फसल पर बरसात होने से किसानों को फसल समेटने व अगली फसल की तैयारी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बरसात का विपरीत असर सब्जियों पर भी पड़ा है।

पिहोवा बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बारिश के बाद लोगों को राहत मिली है। मंगलवार देर रात को तेज हवाएं के हुई बारिश शुरू हुई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। किसान सतपाल सैनी ने बताया कि धान का सीजन सिर पर है। किसान धान की फसल लगाने की तैयारियां कर रहा है। ऐसे में यह बारिश वरदान साबित होगी। हालांकि इतनी बारिश नहीं हुई है जितनी उम्मीद की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस बारिश से सब्जी की फसल को कुछ नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed