फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   तिरंदाज महिला खिलाड़ी ने कोच पर लगाए दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप

तिरंदाज महिला खिलाड़ी ने कोच पर लगाए दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप

Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
तिरंदाज महिला खिलाड़ी ने कोच पर लगाए दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप
कुरुक्षेत्र। तीरंदाज एक महिला खिलाड़ी के साथ कोच द्वारा दुष्कर्म किए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी कोच फरार है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर के अनुसार पीड़ित खिलाड़ी ने शिकायत में बताया है कि स्कूल समय से ही आरोपी कोच सुरेश कश्यप उस पर गलत नजर रखता था और स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उसने उसके नाना-नानी और परिजनों को मनाकर खेल में शामिल करने और उसकी एक निजी स्कूल के समीप स्थित खेल एकेडमी में भेजने को कहा और बताया कि खेलों में उसका भविष्य उज्ज्वल होगा।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने उसे आरोपी की खेल एकेडमी में वर्ष 2015 में दाखिल करवा दिया। जहां आरोपी कोच ने उसे तीरंदाजी सिखाने लगा। इसी दौरान वह उसे कई बार खेलने के लिए अन्य राज्यों में भी लेकर गया। वहां उसकी बेहतर पोजीशन आने के बाद भी उसे दरकिनार किया जाता और अधिक मेहनत करने की सलाह देता रहा। इसी बीच उसके साथ अवैध संपर्क बनाए तो उसी ने उसकी शादी भी कराई। इसके बाद भी आरोपी कोच उस पर वही नजरें रखने लगा और उसे अवैध संबंध बनाने के लिए अश्लील वीडियो नेट पर डालने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उनसे छह लाख रुपये भी मांगे और उसे जान से मरवा देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
किरण बेदी ने दिया था 2 लाख का इनाम
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जहां वह राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है वहीं इसी बीच वह पांडुचेरी में भी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने गई। जहां बेहतर प्रदर्शन पर वहां की राज्यपाल किरण बेदी ने उन्हें दो लाख रुपये का इनाम भी सम्मान के तौर पर दिया, लेकिन यह इनाम राशि भी आरोपी कोच ने हजम कर ली, जबकि खेल सुविधा भी नहीं दी गई। यहां तक कि उसे पहुंच वाले लोगों तक संपर्क होने की धमकी दी जाती रही।

बॉक्स
आरोपी कोच फरार, जल्द किया जाएगा काबू : एसएचओ
महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जहां पीड़ित खिलाड़ी का मेडिकल करवा लिया गया है। वहीं, 164 के तहत बयान भी दर्ज किए गए हैं। आरोपी कोच को काबू करने के लिए रेड की जा चुकी है, लेकिन अभी वह फरार है और जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed