{"_id":"5a4e75484f1c1b32198b4e97","slug":"51515091272-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री कृष्ण मार्शल आर्ट्स संस्थान ने केसरी देवी लोहिया पब्लिक स्कूल की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। संस्थान के निदेशक मुख्य प्रशिक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिवेश में छात्राओं और महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग लेना अति आवश्यक है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हो सकेंगी। प्राचार्य डॉ. सविता सुदन ने बताया की विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिलवाया गया। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इसके बाद भी कई बार उन्हें छेड़छाड़ और छींटाकसी का शिकार होना पड़ता है। इससे निपटने के लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए। राजेश शर्मा ने बताया की छात्राओं को अपने साथ होने वाली किसी भी तरह की ज्यादती को चुपचाप सहने की बजाए, उसका विरोध करना चाहिए।