{"_id":"5a4e75384f1c1b4b198b4e66","slug":"51515091256-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम में केक काटकर बुजुर्गों के साथ मनाया दीपेद्र हुड्डा का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम में केक काटकर बुजुर्गों के साथ मनाया दीपेद्र हुड्डा का जन्मदिन
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धाश्रम में केक काटकर बुजुर्गों के साथ मनाया दीपेद्र हुड्डा का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
रोहतक के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया। यूथ जिलाध्यक्ष स. हरप्रीत सिंह चीमा ने लाडवा के बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ केक काट कर सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना भी की। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को केक, मिठाइयां और फल बांटे।
चीमा ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा जनता के सच्चे सेवक और सादा छवि के चलते युवाओं में लोकप्रिय हैं। हर वर्ग की आवाज को लगातार संसद में उठाने और जनहित के कार्यों के कारण दीपेंद्र हुड्डा को जनता ने लगातार तीन बार सांसद चुना है। उन्होंने कहा कि सभी को बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस के शहरी प्रधान अश्वनी शर्मा, परमजीत नंबरदार, भगवंत विर्क, सुभाष नंबरदार, प्रिंस घिसरपडी, राजकुमार नंबरदामर, जितेंद्र ग्रेवाल, गुरविंद्र सलेमपुर, राजू गोयल, हरबंस सिंह, पंकज जोशी, दिनेश कश्यप, राजन बोडला, बलविंद्र विर्क, जसमीत ढिल्लों, सतविंद्र सत्ती, राहुल शर्मा आदि उपस्थित थे।