{"_id":"5a4e751f4f1c1b0b788b67a0","slug":"51515091231-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ की लागत से आरओबी से रेलवे स्टेशन तक बनेगी सड़क : सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ की लागत से आरओबी से रेलवे स्टेशन तक बनेगी सड़क : सुधा
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ करोड़ की लागत से आरओबी से रेलवे स्टेशन तक बनेगी सड़क : सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि नव वर्ष पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर वासियों को एक ओर सौगात दी है। इसके तहत मोहन नगर के पास रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल से एक सड़क रेलवे रोड को जोड़ेगी। इस परियोजना से शहर वासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात तो मिलेगी ही। साथ ही कम समय और कम दूरी तय करके रेलवे रोड पर पहुंचना आसान हो जाएगा।
विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि गत देर शाम लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर के समक्ष एक प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव में बताया गया कि रेलवे रोड पर यातायात साधनों के बढ़ने से ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है। इससे रेलवे रोड के दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। यहां पर पार्किंग भी नहीं है। इस कारण एक प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष रखा गया कि दिल्ली से अंबाला रेलवे लाइन (मोहन नगर आरओबी) के ऊपर से रेलवे रोड की तरफ एक अतिरिक्त सड़क बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर हो सकती है और इसकी लंबाई 200 मीटर होगी। यह सड़क पुरानी तहसील के पास से निकलेगी। इस सड़क की अनुमानित लागत करीब आठ करोड़ रुपये होगी। इस प्रस्ताव पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर बाकी औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी की जाएंगी।