{"_id":"5a2edc924f1c1b95188b9399","slug":"51513020562-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ पर प्रशासन की नाक तले चल रहा शराब का अवैध धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ पर प्रशासन की नाक तले चल रहा शराब का अवैध धंधा
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर प्रशासन की नाक तले शराब की बिक्री का अवैध धंधा खूब चल रहा है। इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। नशे में धुत शराबी तीर्थ पर इधर-उधर पड़े रहते हैं। तीर्थ पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को भी ठेस पहुंचती है। तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि तीर्थ के आसपास शराब के कई अवैध खुर्दे चल रहे हैं। जबकि पिहोवा को ड्राई एरिया घोषित किया हुआ है। बावजूद इसके तीर्थ के आसपास ही शराब की अवैध बिक्री हो रही है। शराब पीकर शराबी तीर्थ पर ही मंडराते रहते हैं। इस कारण तीर्थ पर आने पर श्रद्धालुओं पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। हालांकि समय-समय पर शराब के अवैध खुर्दों पर पुलिस की रेड पड़ती रहती है। लेकिन पुलिस की रेड से पहले ही खुर्दों से शराब गायब मिलती है और अवैध खुर्दा धारक साफ बच निकलते हैं। पुरोहितों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इन अवैध खुर्दो को तुरंत बंद करवाया जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बता दें कि तीर्थ से मात्र कुछ दूरी पर ही तहसील, एसडीएम, न्यायालय परिसर, डीएसपी, बीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यालय स्थित हैं। फिर भी प्रशासन की ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।
सख्त कार्रवाई के लिए टीम गठित
एसडीएम पूजा चावंरिया ने बताया कि इस मामले को लेकर अधिकारियों की एक टीम गठित की जाएगी। जिसमें नपा सचिव, मार्केट कमेटी सचिव, नायब तहसीलदार, डीएसपी, एसएचओ व आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। जो कि इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।