{"_id":"5a1721784f1c1bd0408b88b5","slug":"51511465336-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ में शोभायात्रा के साथ भागवत कथा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ में शोभायात्रा के साथ भागवत कथा आज से
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यापीठ में शोभायात्रा के साथ भागवत कथा आज से
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
भगवान श्रीकृष्ण के श्रीमुख से उत्पन्न हुई गीता के जयंती महोत्सव पर भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में 24 से 30 नवंबर तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि कथा से पूर्व शोभायात्रा के साथ भागवत पुराण को पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से विद्यापीठ कथा स्थल तक लाया जाएगा। शोभायात्रा में मुख्य यजमान जयभगवान गर्ग, जय प्रकाश गर्ग, नरेंद्र गर्ग और रमेश चंद गर्ग श्री भागवत पुराण को अपने सिर पर धारण करेंगे। सिंगला ने बताया कि इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर पवित्र कलश धारण करेंगी। विभिन्न राज्यों के ख्याति प्राप्त बैंड शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सात दिन तक चलने वाली भागवत पुराण की कथा में गीता के साक्षात दर्शन के साथ विश्व विख्यात भागवत भास्कर कृष्ण चंद शास्त्री ठाकुर संगीतमयी शैली में अमृत वर्षा करेंगे। सिंगला ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए कथा स्थल के पंडाल में हजारों कथा प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।