फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 17 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
- डिबेट प्रतियोगिता में रानी, सान्य व सुमित रहे प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पहली, दूसरी व छठी से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत एसएसए के जिला संयोजक अरुण आश्री ने की।

इस दौरान करवाई गई कक्षा छठी की डिबेट स्पर्धा में जीएमएस छलौंदी की रानी प्रथम, जीएमएस बीड़ सुजरा की लेखिका द्वितीय व जीएमएस चम्मूकलां की हरमनदीप कौर तृतीय स्थान पर रही। वहीं इसी स्पर्धा में सातवीं कक्षा के जीएमएस बहरोचपुर के सुमित जोगी पहले, जीएमएस बीड़ सूजरा की मंजू दूसरे व जीएमएस फौजी प्लाट पिहोवा की शीतल तीसरे स्थान पर रही। आठवीं कक्षा की इसी स्पर्धा में जीएचएस जंधेड़ी की सान्या, जीएमएस लखमडी की महक व जीएमएस खेड़ी मारकंडा के सुरेंद्र क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। स्पेल बी स्पर्धा में कक्षा छठी में जीएसएसएस प्रहलादपुर की हरविंद्र कौर प्रथम, जीजीएचएस अमीन की आशिया द्वितीय व जीएचएस जंधेड़ी की छात्रा रमनदीप तृतीय स्थान पर रही। सातवीं कक्षा की इस स्पर्धा में जीएमएस कोहलापुर की महक पहले, जीएसएसएस मंगोली जाटान के अंकित दूसरे व जीएमएस फौजी प्लाट पिहोवा की मिनाक्षी तीसरे स्थान प रही वहीं आठवीं कक्षा की इसी स्पर्धा में जीएचएस शरीफगढ़ की खुशविंद्र कौर प्रथम, जीएमएस कसेरला के दीपक द्वितीय व जलालूदीन माजरा के जिनू तृतीय रहे। स्टोरी राईटिँग में सातवीं कक्षा में जीएमएस छलौंदी के हरी पहले, जीएसएसएस बिहोली की ज्योति दूसरे व जीएचएस अजरावर के जसप्रीत तीसरे स्थान पर रहे वहीं आठवीं कक्षा की स्पर्धा में जीएमएस छलौंदी की वंशिका प्रथम रही तो वहीं जीएमएस जलालुदीन माजरा की खुशी दूसरे स्थान पर रही। वर्तनी स्पर्धा में छठी कक्षा में जीएचएस बीड़ बड़तौली की रमनदीप प्रथम, जीएसएसएस चढूनी जाटान की दीक्षा द्वितीय व जीएसएस पिहोवा के विक्रम तृतीय रहे तो वहीं सातवीं कक्षा की स्पर्धा में जीएसएसएस देवीदासपुरा की सीमा पहले, जीएमएस फौजी प्लाट पिहोवा की मीनाक्षी दूसरे व जीएमएस शरीफगढ़ की मनीषा तीसरे स्थान पर रही । इस दौरान कक्षा एक व दो के बच्चों की भी स्टोरी रीडिंग व राइटिंग की स्पर्धा करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed