{"_id":"598760504f1c1b99108b46fb","slug":"51502044240-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथ बच्चों व बेसहारा वृद्धों की पालक बनेगी निष्काम सेवा सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथ बच्चों व बेसहारा वृद्धों की पालक बनेगी निष्काम सेवा सोसायटी
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
निष्काम सेवा सोसायटी अब अनाथ बच्चों व बेसहारा वृद्धों की पालक बनेगी। जिसकी लिए सोसायटी ने रणनीति तैयार कर ली है। यह जानकारी सोसायटी के प्रधान के सुखवंत सिंह बग्गी ने शाहाबाद में बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सोसायटी अनाथ बच्चों को चिन्हित करेगी और उनकी शिक्षा से लेकर खान-पीने की व्यवस्था करेगी। बग्गी ने कहा कि इस तरह का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और ऐसा कोई विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ता होगा तो उसकी उच्च शिक्षा पर भी पूरा खर्च किया जाएगा। सोसायटी के वरिष्ठ उपप्रधान जगदेव गाबा ने कहा कि इसी तरह जो बुजुर्ग बेसहारा होंगे उन्हें आश्रम देने का प्रबंध भी किया जाएगा। इस अवसर पर करतार सिंह दामली, इंद्रजीत सिंह सग्गू, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र हंस, सतनाम, भगवंत सिंह, इंद्रजीत कोहली, रविंद्र, गुरविंद्र, सुरेंद्रपाल सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।