फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जीएसटी की बढ़ी दरों से गांवों में चल रहे विकास कार्य ठप्प

जीएसटी की बढ़ी दरों से गांवों में चल रहे विकास कार्य ठप्प

Thu, 20 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी की बढ़ी दरों से गांवों में चल रहे विकास कार्य ठप्प
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाबैन।
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी टैक्स प्रणाली का सीधा असर पंचायतों द्वारा किए जानेे वाले विकास कार्यों पर भी पड़ा है। जीएसटी टैक्स प्रणाली लागू होने से विकास कार्यों में प्रयोग होने वाला रेत, बजरी, सीमेंट व अन्य सामान 13 प्रतिशत से बढ़ कर 28 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। इससे चल रहे विकास कार्यों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।
खंड के सरपंचों का कहना है कि पहले से जारी विकास कार्यों के एस्टीमेट भी पिछली दरों के हिसाब से ही बने थे परंतु अब टैक्स बढ़ जाने से वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों में पैसे की कमी हो जाएगी, जिससे विकास कार्यों को पूरा करना पंचायतों के लिए मुश्किल हो गया है। सरपंचों का यही कहना है कि सरकार ने निर्माण सामग्री के जो रेट निर्धारित किए हुए है वे बहुत ही कम है। उन दरों पर बाजार में कोई भी सामान उपलब्ध नहीं है। सरपंचों का कहना है कि सरकार ने ईट का रेट 4000 रुपये निर्धारित कर रखा है परंतु बाजार में ईट 4800 से 5000 में मिल रही है जिसके अंतर को सरपंच कहा से पूरा करे।
विज्ञापन

बैठक का जताया विरोध
उधर खंड कार्यालय में आयोजित सरपंच एसोसिएशन की बैठक में सभी सरपंचों ने निर्माण सामग्री के रेटों में बढ़ोतरी का कड़ा विरोध जताया। एसोसिएशन के प्रधान सुभाष कसीथल व वरिष्ठ उपप्रधान गुरदीप सिंह मंगौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में खंड के सरपंच रशपाल सिंह कालवा, साहब सिंह ईशरहेडी, बलविंद्र बेरथली, मेजर सिंह मंगौली रांगडान, सुखबीर खिडकी, सुखविंद्र फालसंडा जाटान, रणबीर सिंह बिन्ट, गुरमुख सिंह सैनी माजरा, गुरमीत सिंह कलाल माजरा, रविन्द्र भैणी, सुरेश हमीदपुर सहित अनेक सरपंचों ने भाग लिया। प्रधान सुभाष कसीथल व गुरदीप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए जीएसटी से गांव के विकास कार्यों में प्रयोग की जाने वाली सामग्री रेत, बजरी, ईंट, सरिया व सीमेंट के दाम आसमान को छूने लगे है। उन्होंने कहा कि जो सामान पहले 13 से 5 प्रतिशत टैक्स में मिलता था अब वही सामान जीएसटी लगने से 28 प्रतिशत महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर रेट अनुसार पंचायतों को ईंट 4 हजार रुपये प्रति हजार के हिसाब से मिलती थी लेकिन अब 4800 रुपये प्रति हजार तक पहुंच गई है लेकिन विकास कार्यों की अनुदान राशि पहले एस्टिमेट के हिसाब से कम पड़ रही है और गांवों में विकास कार्य अधूरे पडे़ हैं। खंड सरपंच एसोसिएशन ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है कि पंचायतों को जारी की गई अनुदान राशि में जीएसटी के तहत बढ़ोतरी की जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed