फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दयिलपुर गैस सिलेंडर हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी दें सरकार : हुडडा

दयिलपुर गैस सिलेंडर हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी दें सरकार : हुडडा

Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दयिलपुर गैस सिलेंडर हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी दें सरकार : हुडडा
पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी दे सरकार : हुड्डा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि गांव दयालपुर में गैस सिलेंडर हादसे से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत दर्दनाक घटना है। सरकार को घोषित मुआवजा देने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए ताकि वह अपने गम को भूला सके।

वे शनिवार को हादसे से पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। गांव में मथाना में गोशाला में गायों के मरने पर उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति संचालक है वह इसकी देखरेख सही ढंग से करें अन्यथा वह गोशाला मत चलाए। इस दौरान पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देनी चाहिए वही मथाना गांव में दलदल में फंसकर गायों का जो नुकसान हुआ है वह एक बेहद गंभीर मामला है। गोभक्तों की सरकार में इस इस घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण गायें मरी हैं और सरकार को इस पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह सीधी जवाबदेही बनती है, क्योंकि गो आंदोलन के कारण लोगों का कत्ल कर दिया जाता है, लेकिन सरकारी गोशाला में गाय मरने से इन गोभक्तों के सिर शर्म से नहीं झुकते। उन्होंने कहा कि उन्हें इस सरकार पर हंसी आती है कि वह प्रति गाय 42 पैसा ग्रांट देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed