फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   514 candidates appeared for KU's three entrance exams.

Kurukshetra News: केयू की तीन प्रवेश परीक्षाओं में 514 अभ्यर्थी हुए शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
514 candidates appeared for KU's three entrance exams.
कुरुक्षेत्र। केयू में बुधवार को एम. फार्मेसी, एमए मनोविज्ञान और एमएससी बॉटनी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं हुईं। तीनों पाठ्यक्रमों के लिए 624 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 514 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 110 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक उपस्थिति एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा में दर्ज की गई।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा के लिए 289 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 237 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं एमएससी बॉटनी की परीक्षा में 199 में से 158 और एम. फार्मेसी में 136 में से 119 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षाएं निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed