{"_id":"69a356eb4ac48bce8f0aa23b","slug":"50000-stolen-from-a-man-who-had-come-to-buy-things-for-his-daughters-wedding-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-150921-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बेटी की शादी की खरीदारी करने आए व्यक्ति के 50 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बेटी की शादी की खरीदारी करने आए व्यक्ति के 50 हजार चोरी
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद के मेन बाजार स्थित महादेव चौक पर बेटी की शादी की खरीदारी करने आए एक व्यक्ति क 50 हजार रुपये चोरी हो गए। एक सप्ताह के भीतर जेब कटने की यह तीसरी घटना हुई है। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
गांव दुखेड़ी निवासी सुदेश कुमार ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिए किराने का सामान खरीदने शाहाबाद मेन बाजार आए थे। उन्होंने अपने कुर्ते की जेब में 50-50 हजार रुपये के दो पैकेट रखे थे। जैसे ही वे एक दुकान के अंदर सामान देखने लगे, उसी दौरान तीन युवक भी उनके पीछे दुकान में घुस गए। दो युवकों ने दुकान के कर्मचारियों को बातों में उलझा लिया, जबकि तीसरे युवक ने मौका पाकर उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
वारदात के बाद तीनों युवक मौके से भाग गए। सुदेश कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी उस समय हुई जब वह दुकानदार को भुगतान करने लगे। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।