फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   49 women duped of Rs 24.50 lakh by providing them group loans

Kurukshetra News: समूह लोन दिलवाकर 49 महिलाओं से 24.50 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
49 women duped of Rs 24.50 lakh by providing them group loans
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को ​शिकायत देने के बाद लघु सचिवालय के बाहर खड़ी पी​डित
कुरुक्षेत्र। थाना सदर क्षेत्र के झिमरहेड़ी गांव में समूह लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव की 49 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गांव की ही एक महिला और उसके पति ने कैनरा बैंक से लोन स्वीकृत कराने के बाद किश्तें एकत्र करने के बहाने करीब 24.50 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं के अनुसार नवंबर 2023 में आरोपी महिला ने पांच-पांच महिलाओं के ग्रुप बनवाकर प्रत्येक को 50 हजार रुपये का लोन कैनरा बैंक से दिलवाया। इसके बाद आरोपी ने हर महीने प्रत्येक महिला से 2700 रुपये किश्त के नाम पर वसूले और शुरुआती एक-दो किश्तों पर फर्जी रसीदें दीं।
विज्ञापन

मामला उस समय उजागर हुआ जब महिलाएं लोन की सभी किश्तें चुकाने के बाद बैंक गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि लोन खाते में एक भी किश्त जमा नहीं हुई है और पुराना लोन चुकाने पर ही नया लोन मिल सकता है। इससे महिलाओं को ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब महिलाओं ने आरोपी दंपती से पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी गईं और गाली-गलौज की गई। पीड़िताओं में मनजीत कौर, ममता, पारो, नीरू, रणजीत कौर और दीपिका सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं ने मंगलवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से मुलाकात कर शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि बैंक ने लोन किश्तों के लिए कोई रिमाइंडर नहीं भेजा जिससे उन्हें शक है कि ठगी में बैंक कर्मी भी शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले महिलाएं थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करवा चुकी हैं और दो बार पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगा चुकी हैं। उपायुक्त ने मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed