फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   48 crore 59 lakhs of Electricity Corporation stuck on 65 thousand consumers, now preparation to disconnect the connection

Kurukshetra News: 65 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का अटका 48 करोड़ 59 लाख, अब कनेक्शन काटने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
48 crore 59 lakhs of Electricity Corporation stuck on 65 thousand consumers, now preparation to disconnect the connection
कुरुक्षेत्र। जिले के ढाई लाख बिजली उपभोक्ताओं में से इन दिनों करीब 65 हजार उपभोक्ता डिफाल्टर चल रहे हैं। विभाग की सख्ती के चलते उपभोक्ता बड़े स्तर पर भुगतान भी कर रहे हैं। सप्ताहभर में ही छह हजार उपभोक्ताओं ने बकाया भुगतान कर डिफाल्टरी तोड़ी है, जिनसे निगम को तीन करोड़ 85 लाख की रिकवरी हुई। अभी तक निगम की उपभोक्ताओं पर 24 करोड़ 86 लाख का भुगतान बकाया है। इसके अलावा निगम के 14432 ऐसे डिफाल्टर है, जो लंबे समय से डिफाल्टर चल रहे हैं। इन उपभोक्ताओं के निगम ने कनेक्शन काटे हुए हैं। इन पर निगम का 23 करोड़ 73 लाख बकाया है। जिले में उपभोक्ताओं पर निगम का कुल 48 लाख 59 करोड़ का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन

उधर डिफाल्टर उपभोक्ताओं को लेकर अब निगम और भी सख्त हो गया है, जिसके चलते डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है। अब जल्द ही विभाग इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगा। डिफाल्टर उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा कराके कनेक्शन को कटने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं पर नहीं लग रही लगाम

मीटरों के घरों से बाहर निकलने के बाद भी चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही। जिलेभर में निगम ने चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मुहिम चला रखी है। जनवरी में निगम ने 229 चोरी के मामले पकड़े, इनमें टीम ने 57 लाख 45 हजार की पेनाल्टी डाली। जिसमें से 22 लाख 36 हजार की निगम को रिकवरी भी हुई। जिले में सबसे ज्यादा चोरी के मामले पिहोवा सर्कल में मिले। टीम ने यहां 118 चोरी पकड़, 22 लाख 26 हजार की पेनाल्टी डाली। ऐसे ही शाहाबाद में 48 चोरी के मामले मिले, इनमें 17 लाख 41 हजार जुर्माना लगा वहीं कुरुक्षेत्र में 63 चोरी पकड़ 17 लाख 78 हजार जुर्माना किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द काटे जाएंगे कनेक्शन : एसई
बिजली निगम एसई मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि निगम की सूची में अभी 65 हजार डिफाल्टर उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 48 करोड़ बकाया है। विभाग डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिल भरे जाने को लेकर नोटिस दे चुका है। जल्द ही डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे, जिसके लिए तैयारी कर ली गई है।


इस तरह की गई डिफाल्टर उपभोक्ताओं से रिकवरी
तारीख उपभोक्ता रिकवरी
22 जनवरी 1391 1 करोड़ 1 लाख
23 जनवरी 1215 78 लाख
24 जनवरी 1215 79 लाख
25 जनवरी 572 36 लाख
26 जनवरी 446 2 लाख
27 जनवरी 1161 62 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed