फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   47 corona cases collected by suspected

अब तक छह पॉजिटिव केसों की चैन में लिए 47 सैंपल: सुखबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
47 corona cases collected by suspected
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में एक साथ छह कोरोना पॉजिटिव केसों की कड़ी में अब तक 47 सैंपल लिए जा चुके है। सैंपल लेने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में भेज दिया गया है। जिले में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 3515 सैंपल लिए जा चुके है। इन सैंपलों में 2951 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने वीरवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में जानकारी दी कि 19 मई को गांव अजराना खुर्द में आंध्रप्रदेश से आए 25 वर्षीय युवक के संपर्क में आने वाले 19, जबकि 27 वर्षीय युवक के संपर्क में आने वाले 13 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। 18 मई को अहमदाबाद से आई आजाद नगर की 58 वर्षीय महिला के संपर्क में आने वाले 11, लक्ष्मण कालोनी से 39 वर्षीय और उनके 15 वर्षीय बेटे के संपर्क में आने वाले एक व्यक्ति तथा गाजियाबाद से आए सेक्टर-3 से 25 वर्षीय युवक की कड़ी में तीन सैंपल लिए जा चुके है। इसके अलावा इन सभी केसों में सैंपल लेने की प्रक्रिया अभी जारी है। सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2349 लोग आए है, इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में थे, ये सभी 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 3515 सैंपलों में 2951 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 555 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इनमें तीन सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह तीनों मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed