फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   450 street lights found defective during inspection

Kurukshetra News: निरीक्षण में 450 स्ट्रीट लाइटें मिलीं खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
450 street lights found defective during inspection
कैथल। नगर परिषद की ओर से शहर में विभिन्न मुख्य मार्गाें पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जानकारी के लिए शुक्रवार रात के समय सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने लाइटें जलवाकर देंखी, जिसमें 450 लाइटें खराब मिलीं। सीटीएम के साथ नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता रवि ओबरॉय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीटीएम ने शहर में मुख्य मार्ग अंबाला रोड, करनाल रोड, ढांड रोड, पार्क रोड, पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड सहित अन्य जगहों पर पहुंचकर स्ट्रीट लाइटों की जानकारी ली। उन्होंने कर्मियों से लाइटें जलवाकर देखीं। पूरे शहर में 450 स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं, इसमें सबसे अधिक अंबाला रोड पर लाइटें खराब थीं। इस पर सीटीएम ने संबंधित कर्मियों को इन्हें जल्द ही ठीक करवाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

विदित हो कि पूरे शहर में नगर परिषद की तरफ से 12 हजार लाइटें लगाई गई हैं। पिछले लंबे समय खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर भी नगर परिषद की सदन की बैठक में पार्षद खूब हंगामा करते आए हैं। इस पर पार्षदों की ओर से आरोप लगाया जाता है कि उनके वार्ड में उन्हें जरूरत अनुसार लाइटें नहीं मिलती और यदि लाइटें खराब हो जाएं तो उन्हें बार-बार कहने के बावजूद ठीक नहीं करवाया जाता। इसी कड़ी में सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने स्ट्रीट लाइटों की स्थिति को लेकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर परिषद की ओर से शहर में लगाई स्ट्रीट लाइटों की स्थिति जानने के लिए सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लाइटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर में 450 स्ट्रीट लाइटें खराब मिली हैं। अब जल्द ही इन लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा, ताकि ठंड के मौसम में शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed