फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   448 theses, 300 short papers and 150 research papers will be brainstormed in the seminar, best paper and research award will be given.

Kurukshetra News: संगोष्ठी में 448 शोध, 300 लघु पत्र व 150 शोध पत्रों पर होगा मंथन, मिलेगा बेस्ट पेपर व शोध अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
448 theses, 300 short papers and 150 research papers will be brainstormed in the seminar, best paper and research award will be given.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 8वीं अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का आगाज रविवार को हुआ, जिसका शुभारंभ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया जो कि 19 दिसंबर तक चलेगी। इसमें देश के ही नहीं विदेश के विद्वान भी गीता की राह पर चलने का संदेश देंगे। संगोष्ठी में गीता पर हुए शोध पत्रों पर भी मंथन किया जाएगा। तीन दिवसीय संगोष्ठी में 448 शोध, 300 लघु पत्र व 150 शोध पत्रों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें प्रत्येक सत्र में बेस्ट पेपर व शोध का अवार्ड भी दिया जाएगा। संगोष्ठी में 18 भारतीय तो आठ विदेशी विशेषज्ञ गीता पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि गीता में खोज और जिज्ञासा की भावना निहित है। इस संगोष्ठी में जापान, अमेरिका, क्जागिस्तान, किर्गिस्तान सहित अन्य देशों के विशेषज्ञ अपना विचार साझा करेंगे। संगोष्ठी का विषय वसुधैव कुटुंबकम श्रीमदभगवद् गीता और वैश्विक एकता है, जिसके माध्यम से पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोना है व गीता पर शोध करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना व गीता के मर्म पर चलने का संदेश देना है। इसी के साथ 18 दिसंबर को युवाओं को व्यावहारिक शिक्षा के माध्यम से गीता की राह पर चलने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन



उपराष्ट्रपति ने किया शोध स्मारिका का विमोचन
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में 12 सत्रों में गीता के मर्म पर चर्चा की जाएगी व गीता पर किए गए शोध पर भी मंथन होगा। शुभारंभ अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शोध स्मारिका का विमोचन किया, जिसमें देश-विदेश से आने वाले विशेषज्ञोंं के शोध पत्रों का सार है। स्मारिका में गीता पर हुए शोध व शोध पत्रों के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed