फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   44 years jobber sucide

44 वर्षीय आढ़ती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
44 years jobber sucide
पिहोवा में 44 वर्षीय आढ़ती की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। राजेश गोयल पुत्र हरिओम गोयल वासी गुरुनानक कॉलोनी पिछले दो साल से काफी बीमार था। बीमार रहने के कारण उसकी आढ़त की दुकान बंद हो चुकी थी। पुलिस में दर्ज शिकायत में आरती गोयल ने बताया कि उसके पति राजेश ब्लड प्रेशर, शुगर, ह्दय रोग से पीड़ित थे। इन बीमारियों के कारण वह अक्सर घर पर ही रहते थे। वीरवार शाम अचानक उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ गया। तब उन्होंने घर पर रखी कोई गलत दवा खा ली। जिस कारण कुछ देर के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उनको पिहोवा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। बता दें वीरवार को भी पुत्रवधु व उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर हरिगढ़-भोरख वासी सुरजीत कौर ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुुभाष ने बताया कि 16 साल पहले राजेश की आरती से लव मेरिज हुई थी। लव मेरिज के बाद दंपति परिवार से अलग गुरुनानक कॉलोनी में रहते थे। राजेश के 13 व 10 साल के दो बेटे है। राजेश कारोबार व बीमार होने के कारण तनाव में रहता था। विसरे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed