फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुंटिया की सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में हंगामा, नहीं खुल पाया पदाधिकारियों के नाम की सूची का लिफाफा

कुंटिया की सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में हंगामा, नहीं खुल पाया पदाधिकारियों के नाम की सूची का लिफाफा

Thu, 03 Jan 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
कुंटिया की सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में हंगामा, नहीं खुल पाया पदाधिकारियों के नाम की सूची का लिफाफा
-22 दिन बाद भी कुंटिया की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से नहीं हो सका चयन
विज्ञापन

फोटो 40
कुंटिया की सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में हंगामा, नहीं खुल पाया पदाधिकारियों के नाम की सूची का लिफाफा
-सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में निवर्तमान रामकुमार गुर्जर रहे गायब
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन करने लिए बुलाई गई सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। कर्मचारियों ने कमेटी के आठ सदस्यों द्वारा निवर्तमान महासचिव नीलकंठ शर्मा को सौंपी गई कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची को लेकर कड़ा ऐतराज जताया, जिसकी वजह से बुधवार को भी कमेटी के आठ सदस्यों द्वारा सौंपी गई पदाधिकारियों के नाम की सूची का लिफाफा नहीं खुल सका। वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं की इस बैठक में निवर्तमान कुंटिया प्रधान रामकुमार गुर्जर गायब रहे।
बैठक में कर्मचारियों ने बहुमत से चयनित की जा रही नई कार्यकारिणी का विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि 12 दिसंबर को हुई सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में जब निर्णय लिया था कि कुंटिया का सर्वसम्मति से चयन में प्रधान पद के उम्मीदवार रामकुमार गुर्जर, सुनील कक्कड़, भारत भूषण व निवर्तमान कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं कमेटी के सभी सदस्यों को छोड़कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, तो कमेटी के आठ सदस्यों ने फैसलों को दरकिनार कर मौजूदा कार्यकारिणी के पदाधिकारी व पूर्व प्रधान रहे उम्मीदवारों का नाम कार्यकारिणी के लिए चयनित क्यों किया। बता दें कि कार्यकारिणी की सर्वसम्मति को लेकर 12 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी द्वारा लिए गए फैसले का कर्ण सिंह ग्रुप के चार सदस्यों ने फैसले का विरोध जताया था, जिसके बाद कमेटी के आठ सदस्यों ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम फाइनल कर निवर्तमान महासचिव नीलकंठ को सौंपे थे, जो मंगलवार को सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में जारी किए जाने थे, लेकिन मंगलवार को बैठक ऐन मौके पर स्थगित हो गई। इसके बाद बुधवार को सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में पदाधिकारियों के नाम की सूची का बंद लिफाफा खोला जाना था।
विज्ञापन



महिला अधीक्षक ने कर्मचारी नेताओं को सुनाई खरी-खरी
कुंटिया की इस बैठक में एक महिला अधीक्षक ने कमेटी के सदस्यों व कर्मचारी नेताओं को खरी-खरी सुनाई। अधीक्षक ने कुंटिया की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयनित करने के लिए बनाई कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं बैठक को संबोधित कर रहे एक कमेटी के सदस्य का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



निवर्तमान प्रधान रामकुमार गुर्जर रहे बैठक से गायब
सायं चार बजे हुई सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में कुंटिया के निवर्तमान प्रधान रामकुमार गुर्जर गायब रहे। निवर्तमान महासचिव नीलकंठ शर्मा ने बताया कि इस संबंध में सुबह ही पूर्व प्रधान रहे सुनील कक्कड़, रामकुमार गुर्जर व भारत भूषण को अवगत करवा दिया था। दोपहर बाद भी प्रधान रामकुमार गुर्जर को बैठक के लिए निमंत्रण दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed