{"_id":"5a3815d84f1c1b4e718b9fb0","slug":"41513625048-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने किया 1 करोड़ 44 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने किया 1 करोड़ 44 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने किया एक करोड़ 44 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन
शाहाबाद।
सोमवार को राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शाहाबाद क्षेत्र के गांवों में करीब एक करोड़ 44 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें मुख्य रूप से गांव सूढ़पुर स्टेडियम से अजरानी तक 2.41 किलोमीटर लंबी सड़क 79 लाख, सूढ़पुर में सोमापट्टी धर्मशाला पर 5 लाख, सूढ़पुर से हरिपुर, अटवान से कतलाहरी तक की सड़क पर 23 लाख 76 हजार की लागत आई। इसी तरह अटवान से हरिपुर और अटवान की फिरनी पर ब्लॉक टाइलों पर 20 लाख, अटवान में शहीद गेट, गली व शमशान घाट के बरामदा पर 16 लाख की लागत आई। इस दौरान गांव अटवान में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की कुशल कार्यशैली की बदौलत सरकारी अस्पतालों में 32 प्रतिशत ओपीडी बढ़ी है और कई जिला के अस्पतालों में डायलसिस और हृदय रोगियों को स्टंट डालने की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने गुजरात व हिमाचल की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने विपक्षियों के मुंह पर ताला जड़ दिया है और दिखा दिया है कि देश की जनता का विश्वास व आस्था भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी अपनी हार कबूलने की बजाए ईवीएम का बहाना ढूंढ रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि 2019 में भी देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और फिर से नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस देश को कांग्रेस व परिवार से मुक्त कर देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश का अतुलनीय विकास हो रहा है और सभी 90 विधानसभाओं में समान रूप से विकास राशि दी जा रही है तथा प्रदेश से विकास के सूखे को दूर कर दिया है। इस अवसर पर सरपंच विक्रम अटवान, नगर पालिका प्रधान बलदेव राज चावला, गोपाल राणा, कर्णराज सिंह तूर, रिंकू चहल, रामकरण यारा, बलदेव राज सेठी, सरपंच मंजू रानी, सरपंच रामकुमार, नरेश खेड़ा, करनैल सिंह हरिपुर सहित बड़ी सं या में भाजपा नेता मौजूद रहे।