फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी

जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी

Sat, 24 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी
लाडवा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों का धरने के साथ-साथ क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले चल रहे धरने की अध्यक्षता शाखा प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने की जबकि कार्यवाही का संचालन बाबैन शाखा प्रधान जगदीप सिंह ने किया। प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर बैठे यूनियन के चार सदस्यों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया जबकि शनिवार को अनशन पर बैठने वाले सदस्यों को मालाएं पहनाकर अनशन शुरू करवाया गया। इनमें देसराज शर्मा, गुरमेल सिंह, करम सिंह व कृष्णदत्त शामिल हुए। प्रांतीय प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि एसडीओ पूरी तरह अडियल रवैया अपनाए हुए है और कर्मचारियों की समस्याओं का बातचीत से समाधान करने में उनका कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी समय में कडे़ आंदोलन की घोषणा की जाएगी। धरने में कैथल के जिला प्रधान कर्मचंद, महासंघ के जिला सचिव अमरीक सिंह चट्ठा, कश्मीरी लाल, रणबीर कौशिक, कर्मचंद अग्रवाल, सोहन लाल, विजेंद्र शर्मा, रतिराम सैनी, रामकुमार प्रजापति और बलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed