{"_id":"68d5a6bcb3958919920a80c8","slug":"40-schoolgirls-visited-the-womens-and-cyber-police-stations-and-made-the-police-their-friends-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-142737-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला व साइबर थाना का भ्रमण कर 40 स्कूल छात्राओं ने पुलिस को बनाया अपना दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला व साइबर थाना का भ्रमण कर 40 स्कूल छात्राओं ने पुलिस को बनाया अपना दोस्त
सार
कुरुक्षेत्र के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की 40 छात्राओं ने महिला व साइबर थाने का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें साइबर अपराध, सेल्फ डिफेंस और सोशल मीडिया के खतरों के प्रति जागरूक किया। इस पहल से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की कार्यशैली व रिकार्ड रूम के बारे में छात्राओं को जानकारी देती पुलिसकर्मी र
विस्तार
कुरुक्षेत्र। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत वीरवार को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थानेसर की 40 छात्राओं ने महिला व साइबर थाने का भ्रमण किया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक परमजीत कौर ने छात्राओं को पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली समझाई और उन्हें हर अपराध के खिलाफ आवाज उठाने व तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को गुड और बैड टच की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी ने कहा कि गलत व्यवहार होने पर बिना डरे परिजनों व पुलिस को बताएं। छात्राओं को सोशल मीडिया और एआई ट्रेंड से सावधान रहने की सलाह दी गई। मुख्य सिपाही राजवीर कौर ने शिकायत दर्ज करने और आपातकाल में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया गया जिसका लाल बटन दबाने पर तत्काल पुलिस सहायता मिलती है। छात्राओं ने इस दौरान पुलिसकर्मियों से कई सवाल पूछे, जिनके पुलिसकर्मियों ने जवाब दिए और छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया। इसके बाद छात्राओं ने अमर उजाला, थाना प्रभारी और सेफ सिटी टीम का सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और पुलिस उनके नए दोस्त बन गए। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य बलदेव सिंह सैनी ने भी छात्राओं को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
सेफ सिटी ने दिया सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण
सेफ सिटी टीम ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया और गुड व बैड टच के प्रति जागरूक किया। टीम ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को अपराध की सूचना तुरंत पुलिस, महिला हेल्पलाइन 1091 या डायल 112 पर देने को कहा गया।
विज्ञापन
साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
साइबर थाना इंचार्ज महेश कुमार व उनकी टीम के राकेश कुमार व कपिल ने साइबर अपराधों के तौर-तरीकों और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सलाह दी कि अज्ञात एपीके फाइल डाउनलोड न करें और गलती से डाउनलोड होने पर तुरंत इंटरनेट बंद कर 1930 पर संपर्क करें। ऑनलाइन गेम के झांसे से बचने की अपील की गई।
छात्राओं ने पूछे सवाल
ट्रिप मॉनिटरिंग के बारे में पूछा कि क्या यह सुविधा प्रदेश से बाहर जाने पर भी काम करती है?
इस पर राजवीर कौर ने बताया कि यह सुविधा पूरे भारत में काम करती है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको डायल 112 पर कॉल कर अपनी यात्रा का पंजीकरण करवाना होता है। इसके बाद आपसे हर आधे घंटे में यात्रा के बारे में जानकारी ली जाती है व आपकी लॉकेशन ट्रेस की जाती है। अगर आप कॉल नहीं उठाते हो या आपके साथ कोई अनहोनी का अंदेशा होता है तो पुलिस आपको कुछ ही समय में ट्रेस कर लेगी।
शिवानी ने पूछा अगर एपीके फाइल डाउनलोड हो जाए तो क्या करें -
इस पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने महेश कुमार ने बताया कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले तो मोबाइल का नेट बंद कर देना चाहिए व इसके बाद मोबाइल में उस फाइल को खोज कर अनइंस्टाॅल कर देना चाहिए व पुलिस से मदद लेनी चाहिए।