फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   377 complaints received in solution camps are pending

Kurukshetra News: समाधान शिविरों में आईं 377 शिकायतें लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
377 complaints received in solution camps are pending
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का समाधान करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इनको समयबद्ध निपटाने के काम को विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे। किसी भी अधिकारी की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिले में आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में अब तक 5428 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 3694 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है और 377 शिकायतें लंबित हैं। जबकि 1002 शिकायतों को रद्द किया गया और 216 शिकायतें रि-ओपन की गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों के अनुसार जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय के अलावा लाडवा, शाहाबाद और पिहोवा उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार को समाधान शिविरों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। समाधान शिविरों की समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं की जाती है। मुख्यमंत्री खुद शिविरों में हिस्सा लेकर आमजन की शिकायतों को सुनते हैं। सभी अधिकारियों को समाधान शिविर की शिकायतों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed