फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   35 INLD workers got place in the new executive committee

Kurukshetra News: इनेलो के 35 कार्यकर्ताओं को नई कार्यकारिणी में मिला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
35 INLD workers got place in the new executive committee
शाहाबाद। पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में रविवार को इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें हलका की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेर सिंह बड़शामी के दिशा-निर्देश अनुसार किया गया। बैठक में मुख्य भूमिका जिलाध्यक्ष जयपाल ने निभाई जबकि उनके साथ हलका प्रधान सूबे सिंह त्योडी भी रहे। बैठक में बूटा सिंह लूखी, जसविंदर ठोल, देशराज रावा, तून खान, संजीव उदारसी और राजबीर खरिंडवा सहित कई वक्ताओं ने संबोधन किया। जिला अध्यक्ष जयपाल ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर कार्य को सक्रिय करने के उद्देश्य से यह नई टीम गठित की गई है। 35 कार्यकर्ताओं को नई कार्यकारिणी में स्थान देकर संगठन को मजबूती प्रदान की गई है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा और मेहनत से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके परविंदर सिंह, परमाल, परवीन शर्मा, विजय गर्ग, सुखजीत अंटाल, राम नारायण रामु, रमेश सिंह, विशाल, ओमप्रकाश, दलीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed