फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   34 farmers fined for setting fire to crop residue

Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने पर 34 किसानों पर जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
34 farmers fined for setting fire to crop residue
कुरुक्षेत्र। कृषि विभाग के अधिकारी अब फसल अवशेषों में आग लगाने वाले लोगों पर सख्ती बरत रहे हैं। इसके साथ ही सेटेलाइट के माध्यम से फानों में आग लगाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


अब तक कृषि विभाग की तरफ से फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 41 किसानों पर कार्रवाई की गई है। इन किसानों पर एक लाख पांच हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। अगर किसानों ने फसल अवशेषों में आग लगाई तो एफआईआर भी दर्ज की जा सकती हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों को इसके लिए सख्त आदेश जारी किए गए हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 11 बजे से लेकर पांच बजे तक फील्ड में रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए, सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति फसल अवशेषों में आग ना लगा सके। अगर कोई किसान या व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाता है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में 23042 एकड़ में बासमती और दो लाख 71 हजार 812 एकड रकबे में नॉन बासमती की धान की उपज होगी। अब तक इस जिले में बासमती की 6912 एकड और नॉन बासमती 84262 एकड़ भूमि पर धान की फसल की कटाई का कार्य किया जा चुका है।


कृषि विभाग के अधिकारियों को विभिन्न साधनों के जरिए 26 मामलों और हरसेक के माध्यम से 23 मामलों सहित 49 स्थानों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली। इन सूचनाओं के आधार पर 41 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना सही पाई गई। 41 लोगों के खिलाफ चालान करके एक लाख पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed