फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   3,24,583 farmers applied for compensation: Chief Minister

3,24,583 किसानों ने किया मुआवजे के लिए आवेदन : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
3,24,583 farmers applied for compensation: Chief Minister
कुरुक्षेत्र।  पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री
कुरुक्षेत्र। पिपली अनाज मंडी से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को जिले से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को हरी झंडी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं लेकिन सरकार उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन

सरकार नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने का काम कर रही है। इसके लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है, जहां पीड़ित आवेदन कर रहे हैं। अभी तक 324583 किसान 1922617 एकड़ बर्बादी का पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इन ट्रकों में दाल, चावल, पानी, रस, आचार, मेडिकल किट, मच्छरदानी, तिरपाल, पशुओं के लिए हरा चारा, चौकर सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में हरियाणा के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, समितियों के सहयोग से राहत सामग्री भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण मृत्यु होने पर उस परिवार को तुरंत चार लाख रुपये की राशि सहायता के तौर पर दी जा रही है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की हानि होने पर मुआवजा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साढ़े 10 साल में किसानों को फसलों के खराबे का 15500 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी इच्छा अनुसार हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश के नव निर्वाचित उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी और कहा कि उपराष्ट्रपति के तौर पर उनकी अगुवाई में देश और तरक्की करेगा।

कुरुक्षेत्र।  पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री

कुरुक्षेत्र।  पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed